आज़मगढ़। जिले में जमीनी विवाद अब खुली बयानबाज़ी और सियासी आरोप-प्रत्यारोप में बदल गया है। दो दिन पहले भाजपा के जिला उपाध्यक्ष द्वारा पुलिस पर आरोप लगाते हुए आत्मदाह की धमकी देने का मामला चर्चा में था, वहीं अब उसी विवाद में दूसरे पक्ष ने प्रेस वार्ता कर पलटवार किया है। पीड़ित पक्ष ने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पर राजनीतिक पद की धौंस दिखाकर प्रशासन को गुमराह करने और सरकार के भू-माफिया पर जीरो टॉलरेंस के दावे को कमजोर करने का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा नेता ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।
रानी की सराय थाना क्षेत्र के ग्राम मझगांवा निवासी 80 वर्षीय युगमणि सिंह पुत्र स्व. रामदेव सिंह के पुत्र विजय प्रताप सिंह ने गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि उनके पिता ने वर्ष 1985 में 28 बिस्वा भूमि रजिस्टर्ड बैनामा कराकर खरीदी थी, जो वर्तमान में सरकारी अभिलेखों में दर्ज है। आरोप है कि बैनामाकर्ता द्वारा साजिश के तहत गलत चौहद्दी दिखाकर अन्य लोगों के पक्ष में बिना कब्जे का एग्रीमेंट करा दिया गया।
विजय प्रताप सिंह का कहना है कि जब उनके पिता अपनी जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे, तभी विपक्षियों द्वारा बार-बार काम रोका गया। आरोप है कि 8 जनवरी को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई और मिस्त्री-मजदूरों को भगा दिया गया। उन्होंने सीधे आरोप लगाया कि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरिबंस मिश्रा अपने राजनीतिक पद का दुरुपयोग कर अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं और मीडिया के जरिए भ्रामक बयान दिलवाकर प्रशासन को गुमराह कर रहे हैं।
वहीं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि एक ही दिन 28 कड़ी का बैनामा कराया गया था, जिसमें आधी जमीन उनके भाई और आधी उनके चाचा की है। आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने फ्राड कर चौहद्दी बढ़ा ली है। उन्होंने बताया कि 22 कड़ी पर मकान बन चुका है और शेष 6 कड़ी लेने की बात कही जा रही है, लेकिन जानबूझकर विवाद खड़ा किया जा रहा है।
हरिवंश मिश्रा ने कहा कि उन्होंने कभी प्रशासन पर दबाव नहीं बनाया, बल्कि निष्पक्ष जांच की मांग की है।
बीते शुक्रवार की दोपहर में वादी रामाश्रय पुत्र सकलदीप वर्मा निवासी खतीरपुर, थाना निजामाबाद को जमीन के बंटवारे को लेकर उसके छोटे भाई रमेश वर्मा, भतीजे अनीश पुत्र रमेश तथा समर वर्मा पुत्र रमेश ने एक राय होकर लाठी-डंडा व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में वादी के सिर में गंभीर चोट आई।
आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया, लेकिन हमलावर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर थाना निजामाबाद पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
रविवार को उ0नि0 राजेश राय मय का0 सुधाकर सिंह देखभाल क्षेत्र में थे, तभी मुखबिर खास से सूचना मिली कि मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त रमेश वर्मा ग्राम खतीरपुर पानी टंकी के पास किसी अज्ञात स्थान पर जाने की फिराक में खड़ा है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को बिना भागने का मौका दिए पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रमेश वर्मा पुत्र स्व. सकलदीप वर्मा निवासी खतीरपुर थाना निजामाबाद बताया। नाम-पता की पुष्टि के बाद कारण गिरफ्तारी से अवगत कराते हुए उसे हिरासत में लिया गया।
अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद की गई। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही पूरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेज दिया।
]]>
मिली जानकारी के अनुसार, हसनपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ने पर मारपीट और गाली-गलौज शुरू हो गई। घटना का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग पत्थर और लाठी-डंडे से मारपीट करते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना रौनापार को जांच के निर्देश दिए गए हैं और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
]]>