आजमगढ। आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के बिलरियागंज में स्थित बघेला के मैदान में आयोजित जनसभा में सपा व इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने पहुचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। महंगाई, बेरोजगारी, जी-20, पेपर लीक से लेकर बीजेपी के चार सौ पार के नारे पर घेरते हुए दावा किया चार जून को जनता इनको 140 सीटों के लिए तरसा देगी। पीएम मोदी के द्वारा शहजादे कहे जाने पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों शहजादे मिलकर इतनी शह देगें और जनता मात देगी कि इनता पता नहीं लगेगा।
आजमगढ़ की जनता रिकार्ड मतो से जीतेएगी
समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि वर्ष 2024 का जो यह चुनाव होने जा रहा है आजमगढ़ के लोग न केवल जीताने जा रहे है बल्कि इस बार जो यहां की जनता ने मन बनाया है कि यहां से रिकार्ड मतों से समाजवादी पार्टी जीतकर जायेगी।
चार सौ पार नहीं चार सौ हार
भाजपा का बिना नाम लिए अखिलेश यादव ने कहा कि इधर न जाने क्या हो जाता है दूसरे लोगों को आजमगढ़ का नाम लेते ही उन्हे परेशानी हो जाती । और इतनी परेशानी हो रही है कि आजकल उनके भाषणों की भाषा बदल गई जो हमे और आपको चार सौ पार का नारा देकर डरा रहे थे वो अंदर ही अन्दर सोच रहे है कि अब तो जनता ने नारा ही बदल दिया। इस बार चार सौ पार नही चार सौ हार होने जा रही है। चार सौ पार का मतलब यही हुआ कि 543 के बाद जितनी सीटें है वही एनडीए जीतने जा रही है। तो केवल ये 143 सीटें बनती है। लेकिन जिस तरह से वोट पड़ा है पहले चरण से आने वाले समय जब चार जून का परिणाम आयेगा तो आप देख लेना जो चार सौ पार का नारा दे रहे थे वे 140 करोड़ की जनता इनको 140 सीटों के लिए तरसा देगी।
जो लोग बिल्कुल उचाई पर पहुच गए थे उनका काउंट डाउन शुरू हो गया है। वो नीचे जा रहे ।
सतवें चरण में सातवें आसमान पर पहुंचेगा जनता का गुस्सा
इतना गिरते जा रहे है कि हो सकता है न जाने कहां पहुच जाय। और जो ये दो चरण आखिरी बचे है। अभी तक जो जनता का गुस्सा नजर आया है ये गुस्सा हर चरण में बढ़ता जा रहा है और जब सातवें चरण मेंपहुचेगा चुनाव तो जनता का गुस्सा इनके खिलाफ सातवें आसमान पर पहुंच जायेगा।
बड़े-बडे उद्योगपतियों की तरह किसानों का कर्ज होगा माफ
अखिलेश यादव ने कहा कि ये लोग बड़ी-बड़ी बाते करते थे आज किसी भी किसान की आमदनी नहीं बढ़ी है। आज महंगाई बढ़ गई जिससे के किसान, गरीबों को मुश्किल में डाल दिया। इन्होने बड़े-बडे पूजीपतियों का कर्जा माफ कर दिया लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। इंडिया गठबंधन ने तय किया कि जिस तरह बड़े-बडे उद्योगपतियों, कारोबारियों का कर्ज माफ हुआ है उसी तरह से आने वाले समय चार जून को जब हमारी सरकार बनेगी तो किसानों का भी कर्ज माफ होगा। अखिलेष यादव ने कहा कि इन्होने 26 लाख करोड़ बडे-बडे उद्योगपतियों का कर्ज दस सालों में माफ किया है। लेकिन उसके दस प्रतिशत भी किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। इसलिए सपा और इंडिया गठबंधन ये फैसला लेकर चला है कि न केवल कर्ज माफ हो बल्कि किसानों के लिए जो कानूनी लड़ाई थी एमएसपी और उनकी फसल को उचित कीमत दिलाई जायेगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे नौजवान पिछले दस सालों से मेहनत कर रहे है लेकिन उनको सम्मानजनक नौकरी और रोजगार नहीं दे पा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि हर परीक्षा का पेपर लीक हो गया। अब तक करीब दस परीक्षाओं के पेपर लीक हुए। ये परीक्षा के पेपर लीक नहीं नहीं बल्कि जानबूझकर पेपर लीक कराया गया।
भाजपा ने लोगों को धोखा देने के लिए निवेश का किया आयोजन
बीजेपी के लोगों ने धोखा देने के लिए निवेश का आयोजन किया। आज कोई भी निवेश जमीन पर नहीं उतरा। आजमगढ़ में एक भी कल कारखाना नहीं लगा। केवल झूठा निवेश का आंकडा दिखाने का काम किया। अभी तक तीस लाख नौकरियां खाली है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही तीस लाख नौकरियों को खोलने का काम शुरू किया जायेगा और अपने नौजवानों का आरक्षण का पालन करके उनके मन में बदलाव लाने का काम होगा। न केवल तीस लाख नौकरिया बल्कि अग्निवीर की व्यवस्था कभी भी लागू नहीं होगी। इंडिया गठबंधन की सरकार की बनी तो अग्निवीर की व्यवस्था को खत्म कर जो पहले वाली थी उसे लागू किया जायेगा।
जो जुमला लेकर आए थे वही गारंटी लेकर आए है
अखिलेश यादव ने कहाकि दस सालों में इनके एक भी वादे सही नहीं निकले । जो जुमला लेकर आए थे वही गारंटी लेकर आए है। और गारंटी में कुछ मिलना नहीं है किसी को । जब इनके पहले घोषणा पत्र में कुछ लागू नहीं हो पाया तो बताओं गारंटी में क्या लागू हो जायेगा। गारंटी जो लेकर आए है वह सब झूठी गारंटी है। अखिलेष यादव ने कहाकि समय-समय पर भाजपा न केवल साजिश करके बल्कि झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का काम किया। इनका एक-एक फैसला जनता के खिलाफ लिया गया है।
सपा और इंडिया गठबंधन प्रदेश में जीत रहा 80 सीटें
अखिलेश यादव ने कहा कि आजमगढ़ का चुनाव अलग तरह का चुनाव है जिसे पूरा देश देख रहा है। अब तक के चुनाव में भाजपा काफी पीछे छूट गई है। अब केवल 27 सीटों पर चुनाव बचा है। अभी तक हम कहते थे कि सपा और इंडिया गंठबंधन एक सीट छोड़कर सब सीटें जीतेगी लकिन अब जैसा पता लग रहा है कि हो सकता है कि जिस तरह जनता का मूड है उससे 80 की 80 सीटे भाजपा हार जाय। जब हम समीकरण देखते है या हिसाब लगाते है तो हमारी कोई सीटे पीछे नहीं है। आजमगढ़ व लालगंज, मऊ, अंबेडकर नगर संत कबीर नगर कोई सीट पीछे नहीं है। इस बार लगता है पूर्वांचल की जनता भारतीय जनता पार्टी का सफाया करने का काम करेगी।
शहजादे ऐसी शह और जनता ऐसी मात देगी की इनका पता नहीं लगेगा
अखिलेश यादव ने पीएम का नाम लिए बिना कहा कि ये लोग जो कहते है कि शहजादे-शहजादे। कांग्रेस पार्टी और हम लोगों को मिलाकर कह रहे है शहजादें इस बार देखना कि दोनों मिलकर शहजादे ऐसी शह देगें और जनता ऐसी मात देगी की इनका पता नहीं लगेगा। जो लोग जी 20 लेकर घूम रहे थे, उस पार्टी में केवल दो लोगों की चलती है बाकी सब जीरो है। और हमारे जो लखनऊ वाले है। इधर सुनने में आया है इनकी भी भाषा बदल गई है ये समय-समय पर बुलडोजर लेकर चलते थे, इन्हे पता ही नहीं है कि लीकेज कहां पर है इस बार। जिसके कारण सब पेपर लेकर हो रहे है इस बार।
आजमगढ़। देश में पहली बार चुनाव परिणाम काे लेकर जनता जनार्दन निश्चिंत है क्योंकि पूरा देश एक स्वर में बोल रहा है कि एक बार फिर मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार। यह सुनते ही समाजवादी पार्टी को चक्कर आने लगता हैं और वह भौचक हो जाते हैं क्योंकि उन्होंने 400 सीटों पर कभी चुनाव ही नहीं लड़ा है। वर्तमान में समाजवादी पार्टी 62 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, उसमें भी कैंडिडेट एक-एक करके भागते जा रहे हैं।

यह इनके पुराने कर्मों का नतीजा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 वर्षों के बाद रामलला को दिव्य और भव्य मंदिर में विराजमान किया है जबकि सपा के लोग कहते थे कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता है।
वहीं जनता का खून चूसने वाले माफिया और अपराधियों की राम नाम सत्य की यात्रा निकाल दी गयी है। आज प्रदेश के दुर्दांत अपराधी या तो जहन्नुम चले गये हैं या फिर प्रदेश छोड़कर चले गये हैं। आजमगढ़ के सामने पहचान का संकट खड़ा करने वाले और आतंकवाद का गढ़ बनाने वालों को एक-एक वोट के लिए तरसाने का समय आ गया है। इनकी जमानत जब्त करानी है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सगड़ी विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्हाेंने लोकसभा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के पक्ष में वोट की अपील की।

राम मंदिर के विरोधियों की जमानत करानी है जब्त
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि देश 10 वर्ष पहले पहचान और विश्वास के संकट से जूझ रहा था। हर एक व्यक्ति पर सुरक्षा का खतरा मंडरा रहा था। देश में विकास कार्य ठप हो चुके थे क्योंकि कांग्रेस नेतृत्व सरकार भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी थी। उस दौरान गरीब भूख से मरता था, किसान आत्महत्या करते थे, बेटी और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। वहीं देश और दुनिया में आतंकी घटना होने पर उसके तार आजमगढ़ से जुड़कर बदनाम किया जाता था।

वहीं पिछले 10 वर्षों में देश में एक भी आतंकी वारदात नहीं हुई है। आज तो पटाखा भी जोर से फट जाए तो पाकिस्तान सफाई देने लगता है। सीएम योगी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हमने बदलते हुए भारत को देखा है। हम एक नये भारत का दर्शन कर रहे हैं, जिसमें दुनिया में सम्मान बढ़ा है, सीमाएं सुरक्षित हुई हैं, आतंकवाद- नक्सलवाद पर प्रभावी अंकुश लगा है।
आजमगढ़ में महाराज सुहेलदेव के नाम पर एक विश्वविद्यालय बन गया है। इसके साथ ही आजमगढ़ पूर्वांचल एक्सप्रेस से जुड़ गया है। आज आजमगढ़ में एयरपोर्ट भी है। ये सब मोदी की गारंटी से हुआ है। वहीं आतंकवादियों, माफिया का समर्थन करने वाले, राम मंदिर के विरोधियों की जमानत जब्त करानी है। आज देश में वर्ल्ड क्लास हाइवे, एयरपोर्ट, रेलव, मेट्रो, विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। आज देश में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दिया जा रहा है।

धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं हो सकता, हमें यह कतई स्वीकार नहीं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के समय देश में आतंकी घटनाएं होती थी। इस दौरान वह आतंकवादियों पर कार्यवाही करने की जगह कहते थे कि आतंकवादी सीमा पार के हैं। सीएम योगी ने कहा कि इंडी गठबंधन का अपना कोई एजेंडा नहीं है। यह अनुसूचित और पिछड़ी जाति के आरक्षण में सेंध लगा कर मुसलमानों को देना चाहता हैं, जिसे हम स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने भी कहा था कि भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं हो सकता है क्योंकि धर्म के आधार पर भारत का विभाजन हुआ था। ऐसे में हम आरक्षण को इस रूप में स्वीकार नहीं करेंगे। यह लोग कहते हैं कि सत्ता में आएंगे तो विरासत टैक्स लगाएंगे। यह विरासत टैक्स औरंगजेब का जजिया कर है। यह इनकी खतरनाक मंशा है, जिसे सफल नहीं होने देना है। इनके अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गयी है। हमें इनसे सावधान रहना है।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री दारा सिंह चौहान, बीजेपी के जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल, जिला प्रभारी अशोक सिंह, पूर्व सांसद संतोष सिंह, विधान परिषद सदस्य विक्रांत सिंह, यशकांत सिंह, बीजेपी के पूर्व विधायक राम दर्शन यादव आदि उपस्थित थे।
आज़मगढ़। लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ की दोनों सीटों पर 25 मई को मतदान होगा। मतदान से पहले पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए पार्टियों के दिग्गज नेताओं का आगमन शुरू हो गया है। सीएम योगी 19 मई को यहां दो सभा करेंगे जबकि 22 मई को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तीन जनसभाएं करेंगे। अगले दिन 23 मई को डिंपल यादव सपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगी।
दो महीने के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिले की दोनों लोकसभा सीटों आजमगढ़ और लालगंज के लिए एक-एक जनसभाएं कर चुके हैं। अभी गुरुवार को ही उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ गंधुवई में जनसभा को संबोधित किया।
अब 19 को सीएम योगी फूलपुर और मेंहनगर विधानसभा में जनसभा करेंगे। वहीं अब सपा के चुनाव प्रचार में भी तेजी आ चुकी है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव और बदायूं प्रत्याशी आदित्य यादव डेरा जमा चुके हैं। वहीं पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव 22 मई को तीन स्थानों पर जनसभा करेंगे। 23 को डिंपल यादव यहां सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के पक्ष में रोड शो करेंगी।
]]>
वाराणसी। वाराणसी में शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और इंडी गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय नामांकन करने पहुंचे। इससे पूर्व उन्होंने मीडिया से कहा कि देश में महंगाई का राज हो गया। मैं साइकिल से इसलिए नामांकन करने पहुंचा हूं क्योंकि भीषण महंगाई में पूरा देश साइकिल पर चलने को मजबूर हो गया है।
कहा कि हेलीकॉप्टर और हवाई जहाज का जवाब ये साइकिल होगी। साइकिल आम जनता का सम्मान है। उनको ये सम्मान देकर मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मेरे लिए यही सेलिब्रिटी हैं, इन्हीं के आशीर्वाद से मैं जनता की सेवा करूंगा।
एक सवाल के जवाब में कहा कि आज का दिन बहुत ही शुभ है क्योंकि अक्षय तृतीया और परशुराम की जयंती है। हर सनातनी इस दिन का इंतजार करता है। इसलिए मैं आज नामांकन दाखिल करने आया हूं।

इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और इंडी गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय शुक्रवार को नामांकन के लिए निकले। वह सुबह 6:30 बजे पैदल लोहटिया पर बड़ा गणेश के दर्शन और पूजन करने के लिए निकले। यहां से फिर बाबा काल भैरव के दर्शन किया और इसके बाद बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर सुबह 9 बजे बेनिया बाग में राजनारायण पार्क पहुंचे। यहां राजनारायण की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर साइकिल से नामांकन के लिए रवाना हुए।
सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक अमला जगह-जगह तैनात रहा।
लखनऊ। लोकसभा चुनाव के तीन चरण पूरे हो चुके हैं। अब चार चरणों का चुनाव शेष बचा है। इन चार चरणों में यूपी में 54 सीटों के लिए मतदान होना है। इन सीटों को पाने के लिए वैसे तो सभी पार्टियां जोर आजमाइश में लगी हैं, लेकिन सबसे अधिक दलित वोट बैंक को लेकर रार छिड़ी हुई है। बसपा इन्हीं चार चरणों में अपना कॉडर वोट बैंक बचाए रखने के लिए जी-जान लगाए हुए है, तो कुछ दूसरी पार्टियां सेंधमारी को बेताब हैं। बसपा इसे रोकने के लिए अब पोल खोलो अभियान चलाने जा रही है। उसके कार्यकर्ता मतदाताओं को बताएंगे कि बसपा कैसे हितैषी और अन्य कैसे आरक्षण विरोधी है।
आधार वोट बैंक की चिंता
दलित वोट बैंक बसपा का आधार वोट बैंक माना जाता रहा है। मायावती इस वोट बैंक को बचाए रखने के लिए हमेशा लगी रहती हैं। बसपा सुप्रीमो इसके सहारे ही यूपी में मुख्यमंत्री बन चुकी हैं। बसपा का दावा है कि विपरीत परिस्थितियों में भी इस वोट बैंक ने उनका साथ नहीं छोड़ा। पश्चिमी यूपी के आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद भी इसी वोट बैंक के सहारे अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं। जब चुनाव लड़ने की बात आई तो उन्होंने नगीना जैसी सुरक्षित सीट को ही चुना। मायावती अपना वोट बैंक किसी भी कीमत पर बिखरने नहीं देना चाहती हैं। इसको अपने साथ बांधे रखने के लिए ही मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को आगे किया। उन्हें राष्ट्रीय समन्वयक के साथ ही अपना उत्तराधिकारी घोषित कर समाज में यह संदेश दिया कि बसपा की कमान समाज के हाथों में ही रहेगी। यह बात अलग है कि आकाश के उग्र भाषणों के चलते उन्हें अपरिपक्व बता कर मायावती को उनको हटाना पड़ा, फिर भी वह ऐसा कोई संदेश नहीं जाने देना चाहती हैं, जिससे सपा इसका फायदा उठा पाए। इसीलिए उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव के तंज पर तुरंत पलटवार किया।
आरक्षण बनेगा हथियार
लोकसभा चुनाव में इस बार संविधान बदलने और आरक्षण का मुद्दा गर्म है। दलित समाज में आरक्षण की व्यवस्था को खत्म किए जाने की चर्चाएं हैं। बसपा इसी को अब हथियार बनाने जा रही है। बसपा के एक राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर नाम न छापने की शर्त पर कहते हैं कि हमारा वोट बैंक दलित समाज है। हम आरक्षण के मुद्दे को लेकर समाज के बीच में जाएंगे और उन्हें बताएंगे कि कैसे साजिश की जा रही है। यह भी बताया जाएगा कि कैसे सपा सरकार में अति पिछड़ी जातियों को एससी का दर्जा देने का खेल खेला गया। अब विरोधी पार्टियां बाबा साहब का नाम लेकर वोट हथियाना चाहती हैं। बसपा के लोग अब चट्टी-चौराहों पर सभाएं कर आरक्षण विरोधी और आरक्षण समर्थक होने का तर्क पेश करेंगे। उन्हें बताएंगे कैसे पदोन्नति में आरक्षण का विरोध किया गया। यह भी बताया जाएगा कि सत्ता की चाबी हाथ में लेकर ही आरक्षण को बचाया जा सकता है।
दिल्ली। बड़े लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में उतरी भाजपा को पिछली बार हारी हुई 160 सीटों में से कम से कम आधी सीटें जीतने का भरोसा है। इसके अलावा पार्टी अपनी मौजूदा सीटों में बहुत ज्यादा कमी नहीं देख रही है। तीन चरणों का मतदान संपन्न होने के बाद भाजपा नेतृत्व ने आगे की चुनावी रणनीति पर मंथन किया है, इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार, पार्टी को भरोसा है कि वह पिछले लोकसभा चुनाव में हारी हुई 160 सीटों में से आधी सीटें जीतने की स्थिति में है।
इन सीटों के लिए पार्टी ने लगभग दो वर्ष पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी और कई केंद्रीय मंत्रियों समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों को इन सीटों की जिम्मेदारी भी सौंप थी। इन नेताओं ने इन सीटों पर लंबे-लंबे प्रवास करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को न केवल सक्रिय किया, बल्कि हर बूथ की स्थिति का आकलन कर रणनीति भी तैयार की, जिसमें जाति और सामाजिक समीकरण प्रमुख रहे। इसी हिसाब से पार्टी ने यहां उम्मीदवार भी तय किए हैं। पार्टी को उम्मीद है कि इसके परिणाम उसके पक्ष में आएंगे।
भाजपा ने गठबंधन का दायरा भी बढ़ाया आम चुनाव से पहले भाजपा ने अपने गठबंधन का दायरा भी बढ़ाया है और इसका लाभ भी इन सीटों पर उसे मिलने की संभावना है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि भाजपा की जो मौजूदा सीटें हैं, उसमें बहुत ज्यादा नुकसान होने की संभावना नहीं है। कुछ सीटें इधर-उधर हो सकती हैं, लेकिन अधिकांश सीटें वह फिर से जीतने में सफल रहेगी।
बचे चार चरणों के लिए रणनीति को मजबूत किया पार्टी ने आम चुनाव के बाकी चार चरणों के लिए अपनी रणनीति को और ज्यादा मजबूत किया है। अब हर बूथ पर एक वरिष्ठ नेता निगरानी करेंगे और वह बूथ की सभी टीमों का मार्गदर्शन भी करेंगे, ताकि किसी भी बूथ पर टीम शिथिल न पड़े और मतदान के दिन एजेंट से लेकर बाहर तैनात होने वाले कार्यकर्ता पूरी सजगता के साथ मतदान करने में सक्रिय रहें। दूसरी तरफ, पार्टी के बड़े नेता सघन प्रचार के साथ जनसंपर्क पर जोर देंगे। जिन नेताओं के चुनाव हो चुके हैं वे अब बाकी चुनाव क्षेत्र में जाकर जमीनी स्तर पर काम में जुटे हैं। विभिन्न सामाजिक वर्गों और समुदायों से भी वरिष्ठ नेता संपर्क और संवाद करेंगे। छोटी-छोटी बैठक कर लोगों को अपने पक्ष में लाने की कोशिश करेंगे।
गठबंधन के लिए भी पूरी ताकत लगा रही भाजपा भाजपा गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए भी पूरी ताकत लगा रही है। पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को उन सीटों पर भी सक्रिय कर रखा है, जहां उसके अपने उम्मीदवार नहीं हैं। खासकर दक्षिण के राज्यों में पार्टी इस पर ज्यादा जोर दे रही है। भाजपा को सबसे ज्यादा उम्मीदें आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से हैं। आंध्र प्रदेश में तेलुगूदेशम के साथ पार्टी को अच्छी सफलता मिलने की उम्मीद है। कर्नाटक में अगर कोई नुकसान होता है तो इसकी भरपाई भाजपा आंध्र प्रदेश से कर लेगी। केरल और तमिलनाडु में भी पार्टी को पहले से बेहतर नतीजे की उम्मीद है। इसके लिए पार्टी ने संगठन के प्रमुख नेताओं व कार्यकर्ताओं को इन दोनों राज्यों में भेजा था।
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर श्रीकृष्ण पाल की उपस्थित में जिला कार्यालय पर उमाशंकर सिंह जिन्होंने आजमगढ़ लोकसभा से सांसद प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था पर्चा खारिज होने के बाद भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लिया। इसके अलावा सपा छोडकर अधिवक्ता और समाजसेवीयों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।

सदस्यता ग्रहण करने वालो में पूर्व राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा व पूर्व उपाध्यक्ष दिवानी न्यायालय अभिभाषक संघ एडवोकेट मिर्ज़ा रेहान कैसर के साथ एडवोकेट अकील अहमद, मोहम्मद स्माइल, फिरोज अहमद, दानिश हुसैन, चेतमणी प्रताप गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर श्रीकृष्ण पाल ने सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत और अभिनन्दन करते हुए कहा कि देश की आजाद के बाद अबतक विरोधियों द्वारा तरह तरह के अफवाह, तरह तरह के झूठ फैलाकर, भाजपा के खिलाफ कुछ वर्गों को खड़ा करनेका प्रयास किया गया। चाहे अल्पसंख्यक वर्ग हो, पिछड़े वर्ग के लोग हो , अनुसूचित समाज के लोग को लगातार झूठ के आधार पर भड़काने काम विरोधी दलों ने किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षो में भाजपा सरकार की जो भी योजनाएं हैं ,निर्णय है उसमें कभी भी कोई भेद-भाव नहीं किया गया। भाजप जनकल्याण और राष्ट्र-हित में काम करती है और अपने काम के आधार पर जनता का विश्वास जीतती है । पूरे देश ने हमारा कार्यकाल देखा है और उसको देखते हुए बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। अबकी बार 400 पार का हमारा नारा साकार होने जा रहा है । हमारे सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ एक बार फिर से भारी अंतर से चुनाव जीतने जा रहे हैं। और मोदीजी के नेतृत्व में तिसरी बार प्रचण्ड बहुमत की सरकार बनने जा रही है।
इस अवसर पर सपा छोड़कर भाजपा में सामिल हुए राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा एडवोकेट मिर्ज़ा रेहान कैसर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर आज हमने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। मोदीजी का नारा है सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास ।

आज़मगढ़। पिछले लोकसभा चुनाव और 2022 के उपचुनाव में बसपा तीसरे नंबर पर थी। इस बार पार्टी को कोई दमदार चेहरा नहीं मिला। इससे समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी राहत महसूस कर रही है। साथ ही उनकी टेंशन भी बढ़ गई है। क्योंकि दोनों ही दलों को इस बार दलित वोटरों में बिखराव का डर सताने लगा है।
दोनों ही राजनीतिक दल इस बात से डर रहे हैं कि अगर दलित वोटर विपक्षी के साथ गए तो उनका खेल बिगड़ सकता है। वहीं बसपा प्रत्याशी नामांकन के दिन से इस चुनाव को बाहरी बनाम स्थानीय बनाने में जुटे हैं।
मौजूदा चुनाव में बसपा ने इस सीट पर पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को प्रत्याशी बनाया। इसके बाद पार्टी ने उन्हें सलेमपुर सीट से चुनाव लड़ने के लिए भेज दिया और उनके स्थान पर सबीहा अंसारी को प्रत्याशी बनाया। फिर दो दिन बाद ही पार्टी ने उनका टिकट काटकर उनके पति मशहूद अहमद को टिकट दे दिया। मशहूद अहमद का नाम राजनीति में कभी किसी ने सुना भी नहीं था। ऐसे प्रत्याशी को बसपा द्वारा मैदान में उतारने से सपा और भाजपा दोनों की टेंशन बढ़ गई है।
अब दोनों दलों को दलित वाेटों में बिखराव की चिंता सताने लगी है। क्योंकि अगर यह दलित वोटर सपा और भाजपा में से किसी के साथ जुड़े तो दूसरी पार्टी को खतरा हो सकता है। जिसे देखते हुए दोनों पार्टियों की नजर अब दलित मतदाताओं पर टिकी हुई है। आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 18,60,786 है। जिसमें 9,84,674 पुरुष और 8,76, 0069 महिला मतदाता शामिल हैं।
अगर मतदाताओं का जातिवार आंकड़ा देखें तो लगभग 24 प्रतिशत अनुसूचित जाति, 37 प्रतिशत पिछड़ा और अन्य पिछड़ा वर्ग, 27 प्रतिशत सवर्ण और लगभग 12 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता हैं। पिछड़ों में यादव और मुस्लिम मतदाताओं को सपा का कोर वोटर माना जाता है। जो इस बार एकजुट नजर आ रहा है।
]]>
बहराइच। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बृहस्पतिवार दोपहर सपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता ने पहले, दूसरे और तीसरे चरण के मतदान में भाजपा को काफी पीछे कर दिया है। चौथे और पांचवें चरण के मतदान में आप लोग मतदान कर इनके मंसूबों को रोकने का काम करें।

शहर के गेंद घर मैदान में बृहस्पतिवार को सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभा आयोजित हुई। पूर्व मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से दोपहर 12:15 बजे पुलिस लाइन पहुंचे। इसके बाद वह चार पहिया वाहन से शहर के गेंद घर मैदान पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री का सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। अखिलेश भैया जिंदाबाद के नारे लगाए। बहराइच, कैसरगंज और गोंडा के प्रत्याशियों के समर्थन में उन्होंने सभा को संबोधित करना शुरू किया।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा पूरे ब्रह्मांड की सबसे बड़ी झूठी पार्टी है। जबकि वह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का दावा करती है लेकिन विकास के नाम पर काफी पीछे है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने डबल इंजन की सरकार में किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया लेकिन किसानों की कमाई को बिचौलियों के हाथ में सौंप दिया।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 4 साल के लिए अग्निवीर योजना शुरु की है। इससे युवाओं में नाराजगी है। अगर भारतीय जनता पार्टी की फिर सरकार बनी तो हमारी और आपकी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को भी अग्निवीर योजना में शामिल कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां मौजूद भीड़ बता रही है कि आने वाले चौथे और पांचवें चरण में गठबंधन प्रत्याशियों को बहुमत मिलेगा।
अखिलेश यादव ने कहा कि पहले, द्वितीय और तृतीय चरण के चुनाव में जनता ने भाजपा के झूठ की हवा निकालते हुए उनके मंसूबों को पर पानी फेर दिया है। पूर्व सीएम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास का कोई जिक्र नहीं किया जा रहा सिर्फ हिंदू और मुस्लिम में लड़ाया जा रहा है। इस दौरान सभी प्रत्याशी और काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अखिलेश यादव ने कहा कि अभी वह बहराइच के पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से उतरे। उसके बाद वहां से गेंद घर के लिए रवाना हुए रास्ते में उन्होंने देखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बोर्ड लगा हुआ है जिसमें डबल इंजन की सरकार का स्लोगन ही गायब है। उन्होंने कहा कि पोस्टर से ही साबित हो रहा है कि जनता इनके साथ नहीं है।