आजमगढ़। मशहूर बॉलीवुड फिल्म शोले में बसंती से शादी करने की जिद में वीरू पानी की टंकी पर चढ़ गया था, लेकिन आजमगढ़ में इसका उल्टा नजारा देखने को मिला। यहां प्रेम में पागल एक किशोरी अपने प्रेमी से शादी की जिद में हाईवोल्टेज बिजली के खम्भे पर चढ़ गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। काफी देर तक लोग सांस थामे रहे कि कहीं कोई बड़ी दुर्घटना न हो जाए।
मामला दीदारगंज थाना क्षेत्र के बैरकडीह गांव की उत्तर सीवान का है। एक बजे एक गांव की अनुसूचित बस्ती की एक किशोरी अचानक हाईवोल्टेज विद्युत खम्भे पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि वह अपने प्रेमी से विवाह करने की जिद पर अड़ी हुई थी। लेकिन परिजन इसके लिए राजी नहीं थे जिसके बाद प्यार में अंधी प्रेमिका ने खौफनाक कदम उठाया। सबसे पहले खेतों में काम कर रहे लोगों की नजर जब उस पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। देखते ही देखते आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए और भारी भीड़ लग गई।
ग्रामीणों ने काफी देर तक किशोरी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही और बार-बार यही कहती रही कि वह अपने प्रेमी से ही शादी करेगी। हाईवोल्टेज खम्भे पर चढ़ने से लोगों में किसी अनहोनी की आशंका बनी रही, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने भी काफी देर तक किशोरी को समझाने की कोशिश की। अंततः पुलिस ने उसे भरोसा दिलाया कि उसकी बात सुनी जाएगी और उसके प्रेमी से विवाह के मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के इस आश्वासन के बाद किशोरी कई घंटों बाद खम्भे से नीचे उतर आई, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। घटना पूरे दिन इलाके में चर्चा का विषय बनी रही।
आज़मगढ़। जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में पोखरे से युवक का शव मिलने की घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। महज पांच दिन के भीतर जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ी यह दूसरी संदिग्ध मौत है। बुधवार सुबह पातालपुरी मंदिर के पास स्थित सुरजू पोखरे में मिला शव स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं पुलिस नेआरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के साथ ही हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृत युवक की पहचान 21 वर्षीय ईदू पुत्र इरफान, निवासी दौना, थाना देवगांव के रूप में हुई है। परिजनों ने मंगलवार को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार सुबह पातालपुरी मंदिर के पश्चिम दिशा में स्थित सुरजू पोखरे में उसका शव तैरता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने संदेह जताया है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार, युवक का पास के गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था। आशंका है कि युवती के परिजनों ने उसे पकड़कर पीट-पीटकर मार डाला और शव को पोखरे में फेंक दिया।
सूचना मिलते ही सीओ लालगंज भूपेश पांडेय इंस्पेक्टर देवगांव विमल प्रकाश राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की गुमशुदगी की रिपोर्ट मंगलवार को दर्ज की गई थी। परिजनों की तहरीर के आधार पर लड़की के पिता व भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि जिले में यह पांच दिन के भीतर प्रेम प्रसंग में दूसरी हत्या है। इससे पहले 14 नवंबर को पवई थाना क्षेत्र के ओरिल गांव में भाई की ससुराल पहुंचे प्रेमी की हत्या कर दी गई थी। इस घटना का पुलिस ने खुलासा भी कर दिया है।
]]>आजमगढ़।जिले के पवई थाना क्षेत्र के ओरिल गांव में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान जौनपुर जनपद के नरेंद्र बिंद 23 वर्ष के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, जौनपुर जनपद के सरंपतहा थाना क्षेत्र के सुइथाकला गांव निवासी नरेंद्र बिंद 23 वर्ष बुधवार की दोपहर आजमगढ़ के पवई क्षेत्र स्थित आलमपुर बनपुरवा गांव में अपनी नानी के घर आया था। रातभर वहीं रुकने के बाद बृहस्पतिवार भोर करीब साढ़े चार बजे वह अपने मामा के पुत्र रामअवतार के साथ बाइक से ओरिल (केवटाना) गांव की ओर निकला था। गांव के पास पहुंचने से पहले नरेंद्र ने रामअवतार को नहर के पास रुकने को कहा और वहीं उतर गया। कुछ देर बाद रामअवतार को नरेंद्र के फोन से कॉल आया कि कुछ लोग उसे मार रहे हैं, जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया।
जब रामअवतार मौके पर पहुंचा तो नरेंद्र बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की भाभी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र का एक वर्ष से पास के गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था और युवती के भाइयों ने ही उसकी हत्या की है।
पवई थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवारजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, मामले की जांच की जा रही है।
आज़मगढ़। जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक प्रेमी ने फिल्मी अंदाज़ में प्रेमिका के घर में घुसकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और जेवरात लूटकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, मेहनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला का पति विदेश में रहता था। इस दौरान महिला का एक युवक से प्रेम-प्रसंग हो गया। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले महिला का पति विदेश से घर लौट आया और करीब तीन माह से घर पर ही रह रहा था।
बताया जा रहा है कि शनिवार को जब महिला का पति किसी काम से जिले से बाहर गया, तभी रविवार की सुबह प्रेमी मौका पाकर घर पहुंच गया। इसी बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि महिला के शोर मचाने पर प्रेमी ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी महिला के गले की चैन, हाथ का कंगन और अन्य कीमती सामान लेकर मौके से फरार हो गया।
घायल महिला को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, सूचना पर पहुंची मेहनगर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
मेंहनगर थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। जांच जारी है, और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
]]>आज़मगढ़। जिले के तरवा थाना क्षेत्र के असुरायन गांव में प्रेम-प्रपंच के चलते गुरुवार की दोपहर एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, असुरायन गांव निवासी 16 वर्षीय संजीव राजभर उर्फ टमाटर पुत्र दीनदयाल राजभर एक निजी विद्यालय में कक्षा 11 का छात्र था। गांववालों ने बताया कि उसका गांव की एक किशोरी से प्रेम संबंध था। जब यह बात दोनों परिवारों को पता चली तो उन्होंने दोनों पर सख्त निगरानी रखनी शुरू कर दी।
परिजनों ने छात्र के किशोरी के घर के पास से आने-जाने पर रोक लगा दी, जिससे वह तनाव में रहने लगा। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे जब घरवाले कमरे में पहुंचे, तो छात्र रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। आनन-फानन में उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार गाजीपुर जनपद के सैदपुर में कर दिया।
वहीं तरवां थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।
]]>आज़मगढ़। जिले के तरवा थाना क्षेत्र के असुरायन गांव में प्रेम-प्रपंच के चलते गुरुवार की दोपहर एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, असुरायन गांव निवासी 16 वर्षीय संजीव राजभर उर्फ टमाटर पुत्र दीनदयाल राजभर एक निजी विद्यालय में कक्षा 11 का छात्र था। गांववालों ने बताया कि उसका गांव की एक किशोरी से प्रेम संबंध था। जब यह बात दोनों परिवारों को पता चली तो उन्होंने दोनों पर सख्त निगरानी रखनी शुरू कर दी।
परिजनों ने छात्र के किशोरी के घर के पास से आने-जाने पर रोक लगा दी, जिससे वह तनाव में रहने लगा। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे जब घरवाले कमरे में पहुंचे, तो छात्र रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। आनन-फानन में उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार गाजीपुर जनपद के सैदपुर में कर दिया।
वहीं तरवां थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।
]]>