मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि जनपद में आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना पंजीकरण एवं तय मानकों के विरुद्ध संचालित किसी भी निजी चिकित्सा प्रतिष्ठान पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
आजमगढ़। जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के बड़हरडीह गांव में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब छोटी सरयू नदी के पुल के नीचे आधा दर्जन गोवंशों के कटे सिर मिले। घटना से इलाके में तनाव का माहौल बन गया, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को करीब साढ़े तीन बजे चरवाहे जब छोटी सरयू नदी की ओर गए तो पुल के नीचे गोवंशों के कटे सिर पड़े दिखाई दिए। यह खबर गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और आक्रोश जताने लगे। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल महराजगंज थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ शुरू कर दी।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
]]>मिली जानकारी के अनुसार, प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में सुमित पाल प्रथम और सुंदर निषाद द्वितीय रहे। वहीं बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में शीतला ने पहला और रिया ने दूसरा स्थान हासिल किया।
सुलेख प्रतियोगिता में अनामिका प्रथम और श्रेया द्वितीय रहीं। मानचित्र प्रतियोगिता में श्रेया ने पहला, जबकि अंशिका ने दूसरा स्थान पाया।
टीम इवेंट्स में भी बच्चों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। कबड्डी: कंपोजिट विद्यालय जोड़वाबर प्रथम, महेशपुर द्वितीय, खो-खो: जोड़वाबर प्रथम, बछुवापार द्वितीय, पीटी: प्राथमिक विद्यालय सरदहां प्रथम, गोसाईपुर द्वितीय, जूनियर वर्ग: बुढ़ावे शहाबुद्दीनपुर प्रथम, महेशपुर द्वितीय।
समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान बृजेश गोयल, गया प्रसाद यादव, श्यामजी मौर्य, अजीत सिंह, महताब आलम सहित कई शिक्षक एवं गणमान्य उपस्थित रहे। मंच संचालन राजेश कुमार ने किया।
]]>बीते 15 अगस्त को थाना महराजगंज में वादी ने तहरीर दी कि उसकी विवाहित पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई और उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इस मामले में अमिय कान्त दुबे उर्फ राहुल, पूजा दुबे पत्नी निधिकान्त दुबे, रुक्मिणी देवी पत्नी प्रेमशंकर दुबे और प्रेमशंकर दुबे पुत्र स्व. सुबेदार दुबे निवासीगण टीकर
पैठान, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)/क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने शुक्रवार को मुखबिर सूचना के आधार पर सभी अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार किया। जामा तलाशी में कोई अनुचित वस्तु नहीं मिली।
]]>आजमगढ़। जिले के महराजगंज कोतवाली परिसर स्थित फायर स्टेशन गेट के पास रविवार देर शाम चाय दुकानदार की पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर सिपाही से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य फौजदार यादव और मोनू यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि महराजगंज ब्लॉक के रुद्रपुर क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा कार्यकर्ता फौजदार यादव रविवार देर शाम नशे की हालत में फायर स्टेशन गेट के पास स्थित चाय की दुकान पर पहुंचे। वहां उन्होंने दुकानदार की पत्नी से गाली-गलौज एवं छेड़खानी शुरू कर दी। उसी दौरान थाना में तैनात सिपाही अभिषेक पांडेय अपनी दो वर्षीय बेटी को दवा दिलाने जा रहे थे। जब उन्होंने घटना का विरोध किया तो आरोपितों को यह बात नागवार लगी और उन्होंने सिपाही पर हमला कर दिया।
]]>आजमगढ़। जिले के महराजगंज कोतवाली परिसर स्थित फायर स्टेशन गेट के पास रविवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब चाय दुकानदार की पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर सिपाही की ही पिटाई कर दी गई। पुलिस ने दो भाजपा कार्यकर्ताओं समेत कई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, महराजगंज विकास खंड के रुद्रपुर क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा कार्यकर्ता फौजदार यादव रविवार देर शाम नशे की हालत में फायर स्टेशन गेट के पास स्थित चाय की दुकान पर पहुंचे और दुकानदार की पत्नी से गाली-गलौज एवं छेड़खानी करने लगे। उसी दौरान थाना पर तैनात सिपाही अभिषेक पांडेय अपनी दो वर्षीय बेटी को दवा दिलाने जा रहे थे। जब उन्होंने घटना का विरोध किया तो आरोपी को यह बात नागवार लगी और उन्होंने सिपाही पर हमला कर दिया।
आरोप है कि फौजदार यादव ने फोन कर अपने समर्थकों को बुला लिया, जिन्होंने मिलकर सिपाही को बुरी तरह पीट दिया। शोर सुनकर थाने से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मौके से भाजपा कार्यकर्ता फौजदार यादव और मोनू यादव को पकड़ लिया।
पीड़ित महिला की तहरीर पर जिला पंचायत सदस्य फौजदार यादव और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया है, वहीं सिपाही की तहरीर पर तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट व जानलेवा हमले का केस पुलिस ने दर्ज किया है।
]]>अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने सोमवार को थाना महराजगंज पहुंचकर पूरे परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण की स्थिति की जांच की। कार्यालय के विभिन्न रजिस्टरों जैसे आगंतुक रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, अपराध रजिस्टर आदि का अवलोकन किया।
एएसपी ने थाने के कंप्यूटर रूम, हवालात, बैरक एवं शस्त्रागार का भी निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति, वर्दी व अनुशासन की जांच की गई।
उन्होंने अभिलेखों के सही संधारण एवं समय से प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और फरियादियों के साथ व्यवहार में सुधार व जनसुनवाई को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। निरीक्षण के अंत में एएसपी चिराग जैन ने थाना प्रभारी को थाना परिसर की समुचित देखभाल, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु दिशा-निर्देश दिए।
आज़मगढ़ । जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के अराजी बैरिया गांव में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव के बाहर खेत के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। ग्रामीण जब खेतों की ओर निकले तो जमीन पर पड़े शव को देख दंग रह गए। कुछ ही देर में पूरे गांव में सनसनी फैल गई और सैकड़ों की भीड़ मौके पर जुट गई और लोगों ने हत्या की आशंका जताई।
महराजगंज कोतवाली के अराजी बैरिया गांव में सुबह करीब नौ बजे एक व्यक्ति का शव मिला। शव की शिनाख्त जजमनजोत निवासी त्रिभुवन पांडेय 60 वर्ष पुत्र स्व. बजरंगी पांडेय के रूप में हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक के पैर पर गहरी चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है।
सूचना मिलते ही महराजगंज कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। बाद में फॉरेंसिक टीम को भी पंहुची और घटना की छानबीन में जुट गई। वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
महराजगंज कोतवाल केदार नाथ मौर्य ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
]]>