रिपोर्ट_____अरुण यादव
आजमगढ़। जनपद के मेंहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र अंतर्गत ठोठिया गांव में कालरा जैसी बीमारी की आशंका ने ग्रामीणों और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। गांव में अचानक बड़ी संख्या में लोगों में उल्टी-दस्त के लक्षण मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल मेडिकल टीम भेजकर जांच और उपचार शुरू कर दिया। इस बीच 20 वर्षीय अंतिमा की उपचार से पहले ही मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि बीमारी की वास्तविक पुष्टि लैब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक करीब डेढ़ दर्जन ग्रामीण बीमार पाए गए हैं। इनमें ममता (30), प्रीति (27), कुमार सनाप (25), तेतरी (45), आराध्या (15), राजपत (70), निर्जला (32), रीता (60), प्रमिला (52), आंचल (23), लक्ष्मी (22) और दीपचंद सनाप (85) समेत अन्य लोग शामिल हैं। सभी मरीजों की चिकित्सकीय जांच कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं तथा गांव में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।
गंभीर स्थिति वाले मरीजों में ममता, मंती देवी, आराध्या और राजपत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर प्राथमिक उपचार दिया गया। उपचार के बाद तीन मरीजों की हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया, जबकि मंती देवी का इलाज जौनपुर के एक निजी अस्पताल में जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल से डिप्टी सीएमओ डॉ. अजीजी स्वास्थ्य टीम के साथ गांव पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पेयजल स्रोतों, खाद्य पदार्थों और संभावित संक्रमण के कारणों की गहन जांच कराई जा रही है। प्रभावित इलाके में साफ-सफाई, दवा का छिड़काव और जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
सीएचसी मेंहनगर के अधीक्षक डॉ. जैनेंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया कुछ मरीजों में कालरा जैसे लक्षण मिले हैं, लेकिन अंतिम पुष्टि लैब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग पूरे गांव की लगातार निगरानी कर रहा है और लोगों से उबला पानी पीने तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।
]]> 23 दिसंबर 2025 को जहांगीर नगर निवासी गौतम रावत ने मेंहनगर थाने में तहरीर देकर बताया कि शास्त्री नगर स्थित उनकी पान की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब 15 हजार रुपये का सामान और 23 हजार रुपये नकद चोरी कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान 19 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक तुषार त्रिपाठी ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए लखराव पोखरा क्षेत्र से चार अभियुक्तों—वीरबल चौहान, सोनू चौहान, किशन यादव और शनि यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक आरी, एक रम्मा और चोरी के 2,100 रुपये नगद बरामद किए।
पुलिस के अनुसार, बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों में से वीरबल चौहान के खिलाफ पहले से भी चोरी समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
आज़मगढ़। जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के गुरेहथा गांव में मंगलवार सुबह एक 15 वर्षीय छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरेहथा गांव निवासी अशोक पासवान की 15 वर्षीय पुत्री अनुष्का अपने आठ वर्षीय छोटे भाई अंश के साथ कमरे में सो रही थी। मंगलवार सुबह देर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मां ने दरवाजा खटखटाया। इस पर छोटे भाई ने दरवाजा खोला। दरवाजा खुलते ही मां की नजर बेटी पर पड़ी, जो दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी हुई थी। यह दृश्य देखकर मां की चीख निकल गई। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
आजमगढ़। जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र में शनिवार की रात दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों को अज्ञात बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मेंहनगर थाना क्षेत्र के लौदह इमादपुर निवासी 20 वर्षीय आशीष, 16 वर्षीय सुमित और 18 वर्षीय निखिल शनिवार की रात करीब आठ बजे एक ही बाइक से बाजार सामान खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहनगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। सुमित और निखिल की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें पीजीआई चक्रपानपुर रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान सुमित की भी मौत हो गई, जबकि निखिल का उपचार जारी है।
आशीष के चाचा सुभाषचंद्र ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ तहरीर देते हुए बाइक का नंबर पुलिस को दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आजमगढ़। जिले में अपराध नियंत्रण और लोक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मेंहनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जो गोवंशीय पशुओं की अवैध तस्करी से जुड़े संगठित गिरोह का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है।
थाना मेंहनगर के प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह अपनी टीम के साथ सोमवार को क्षेत्र भ्रमण व संदिग्ध चेकिंग के दौरान सिंहपुर बाजार में मौजूद थे। इसी दौरान सूचना मिली कि धर्मेन्द्र गुप्ता उर्फ बेचू पुत्र दीपचन्द गुप्ता, निवासी सरायभादी थाना तरवां, जनपद आजमगढ़, गैंगेस्टर एक्ट में वांछित है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उटनी मोड़ गोपालपुर से को हिरासत में ले लिया।
यह गिरोह सोनू उर्फ जावेद पुत्र जहीर निवासी फत्तेपुर थाना मेंहनगर के नेतृत्व में सक्रिय है, जो अपने साथियों धर्मेन्द्र उर्फ बेचू, बुद्धु उर्फ फैजान, पप्पू उर्फ अली अहमद, आरिफ व राजकुमार के साथ मिलकर गोवंशीय पशुओं को अवैध रूप से बिहार प्रांत ले जाकर आर्थिक लाभ अर्जित करता था। गिरोह की गतिविधियों से क्षेत्र में भय और आतंक का माहौल बना हुआ था, जिससे लोग मुकदमा दर्ज कराने से भी डरते थे।
पूर्व में 11 मार्च 2024 को ग्राम शिवरामपुर से एक अशोक लीलैंड पिकअप वाहन से क्रूरतापूर्वक बंधे गोवंशीय पशु बरामद हुए थे, जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं 22 मार्च 2024 को भी एक मुकदमा पंजीकृत हुआ। दोनों मामलों में विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय भेजे जा चुके हैं।
गिरोह की संगठित आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए गैंगचार्ट तैयार कर जिलाधिकारी आजमगढ़ से अनुमोदन प्राप्त किया गया, जिसके बाद उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त धर्मेन्द्र गुप्ता उर्फ बेचू का लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है। उसके खिलाफ तरवां व मेंहनगर थानों में रंगदारी, पशु तस्करी, आर्म्स एक्ट सहित कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया है।
]]>
पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम राम रतन यादव पुत्र अलगू यादव, निवासी ग्राम गद्दीपुर, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़ बताया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक झोले में एक पिस्टल, दो कारतूस, एक तमंचा, कारतूस बरामद किए गए।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह गलत संगत में पड़कर बिहार से अवैध हथियार मंगाकर बेचने का कार्य करता है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
आज़मगढ़। जिले के मेंहनगर में पंचायत चुनाव को लेकर चल रहे मतदाता सूची में दावा–आपत्ति निस्तारण के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक प्राथमिक विद्यालय के बूथ पर भाजपा मंडल अध्यक्ष और ग्राम प्रधान के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। कुर्सियां चलने से कई कुर्सियां टूट गईं और दोनों पक्ष घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, जाफरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे बीएलओ नरेंद्र कुमार मतदाता सूची में दर्ज आपत्तियों के निस्तारण का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान गांव के राजेंद्र चौहान ने बीएलओ से पूछा कि उनका नाम मतदाता सूची से क्यों काट दिया गया है। इस पर बीएलओ ने बताया कि सर्वे उनके अलावा रामा चौहान और अंगद यादव ने भी किया है, ऐसे में किसके सर्वे से नाम कटा, इसकी जानकारी वही दे सकते हैं।
इसी बात को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष जयश्री चौहान और ग्राम प्रधान बलिराम चौहान आमने-सामने आ गए। पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई, फिर कुर्सियां चलने लगीं। इसके बाद ईंट-पत्थर भी चले, जिसमें दोनों पक्ष घायल हो गए। मारपीट में विद्यालय की करीब दस कुर्सियां टूट गईं।
घटना के बाद दोनों के समर्थक घायलों को मेंहनगर थाना ले गए, जहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। बीएलओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि मतदाता सूची के प्रकाशन में राजेंद्र चौहान का नाम कट गया था, इसी को लेकर विवाद बढ़ा और मारपीट हो गई।
वहीं थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिल गई है और मामले की जांच की जा रही है।
बुधवार को क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पाण्डेय द्वारा थाना मेंहनगर का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, कम्प्यूटर कक्ष, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, थाना अभिलेख, आगन्तुक रजिस्टर, बीट पुस्तिकाएं, अपराध रजिस्टर और जी.डी. का सूक्ष्म अवलोकन किया।
क्षेत्राधिकारी ने निर्देश दिया कि थाने के सभी अभिलेख पूरी तरह अद्यतन रखे जाएं तथा आगन्तुकों के साथ हमेशा विनम्र और संवेदनशील व्यवहार अपनाया जाए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अनुशासन व्यवस्था और पुलिसकर्मियों की वर्दी में सुसज्जित उपस्थिति पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि सभी पुलिसकर्मी समयबद्ध ड्यूटी का पालन करें और जनसुनवाई के दौरान गंभीरता तथा संवेदनशीलता बनाए रखें।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी ने थाना स्तर पर लंबित प्रकरणों और विवेचनाओं की समीक्षा की। उन्होंने विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु स्पष्ट निर्देश दिए। साथ ही थाना क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर सतर्क निगरानी रखने, शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विशेष ध्यान देने के लिए भी निर्देशित किया गया।
]]>मिली जानकारी के अनुसार, मेंहनगर थाना क्षेत्र के बासूपुर निवासी दिव्यांग योगेंद्र यादव की 16 वर्षीय बेटी आंचल कक्षा-9 की छात्रा थी। वह ग्राम समाज इंटर कॉलेज जयनगर जिगिनी में बुधवार को परीक्षा देकर दोपहर करीब 12 बजे साइकिल से घर लौट रही थी। प्राथमिक विद्यालय जिगिनी के पास पीछे से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल ट्रक को रोककर पुलिस को सूचना दी और एम्बुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहनगर पहुंचाया, जहां से उसे पीजीआई चक्रपानपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही ग्रामीणों ने मेंहनगर–पल्हना मार्ग पर जाम लगा दिया और दिव्यांग माता-पिता की हालत देखते हुए मुआवजे की मांग करने लगे।
सूचना पर थाना प्रभारी संजय सिंह मौके पर पहुंचे और ट्रक को कब्जे में लिया। भीड़ बढ़ती देख एसडीएम प्रशांत कुमार, तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी, नायब तहसीलदार आनंद यादव सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। अधिकारियों के समझाने पर ढाई घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
]]>आज़मगढ़। जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के लोहानपुर मोड़ के पास गुरुवार की दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक और ऑटो की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही जान चली गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई । सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान तरवां थाना क्षेत्र के हँसराजपुर गांव निवासी सरोज राजभर पुत्र (30 वर्ष ) रमेश राजभर के रूप में हुई है। वह किसी काम से बाइक पर सवार होकर बाजार जा रहा था। जब वह खरिहानी बाजार से आगे लोहानपुर मोड़ के समीप पहुंचा, तभी सामने से आ रहे ऑटो से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सरोज राजभर की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मेंहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
]]>