इसी क्रम में रविवार को जनपद आजमगढ़ पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर नशा कर रहे कुल 112 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने खुलेआम नशेबाजी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।
जनपद के सभी थाना प्रभारी एवं अधिकारी संदिग्ध स्थलों (हॉट स्पॉट) को चिन्हित कर शराबी, नशेड़ी एवं मादक पदार्थों के अभ्यस्त व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक एवं विधिक कार्रवाई कर रहे हैं।
आजमगढ़ पुलिस केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि नशे से होने वाली आर्थिक, शारीरिक और सामाजिक हानियों के प्रति लोगों को जागरूक कर उन्हें नशा त्यागने के लिए प्रेरित भी कर रही है। आपरेशन सड़क पर सुरूर अभियान पूरे जनपद में निरंतर जारी है।
बीते 25 अक्टूबर को थाना रौनापार में एक नाबालिग लड़की को बहला–फुसलाकर ले जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस विवेचना के दौरान पांच दिसंबर को पीड़िता को बरामद कर लिया था।
पीड़िता के दर्ज बयान व अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में धारा 87 बीएनएस की वृद्धि की गई, जिसके बाद आरोपी मोहम्मद इमरान पुत्र मोहम्मद अहमद हुसैन, निवासी शुक्लागंज, थाना गंगाघाट, जनपद उन्नाव का नाम सामने आया।
मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी सगड़ी व थानाध्यक्ष रौनापार के नेतृत्व में उ0नि0 शिवम मिश्र व उनकी टीम ने शनिवार को मुखबिर खास की सूचना पर करखिया मोड़ से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
]]>
मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत जिला प्रोबेशन कार्यालय, सहायक श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय, विशेष किशोर पुलिस इकाई, जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय और बाल कल्याण समिति ने रोडवेड, भंवरनाथ मंदिर और हाईवे ढ़ावा पर जाकर बच्चों को बाल विवाह, बाल श्रम और भिक्षावृत्ति से मुक्त कराने का प्रयास किया। अभियान की अध्यक्षता बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रजनीश कुमार श्रीवास्वत ने की। इस दौरान हब फॉर इम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन के कर्मियों ने भी सहयोग प्रदान किया।
आज़मगढ़। मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत परिवार परामर्श केंद्र कोतवाली में सुनवाई के दौरान पुलिस टीम ने पारिवारिक विवाद में फंसे एक बिछड़े परिवार को आपसी बातचीत के जरिए फिर से मिला दिया। सुनवाई में दोनों पक्षों को समझाकर विवाद का शांतिपूर्ण निस्तारण कराया गया।
महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा एवं स्वावलंबन को मजबूत करने के उद्देश्य से सरकार द्धारा शारदीय नवरात्रि पर मिशन शक्ति फेज–5.0 की 90 दिवसीय शुरुआत की गई है। इसी क्रम में जनपद आज़मगढ़ में विभिन्न जनसहायता, परामर्श और जागरूकता कार्यक्रम लगातार संचालित किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में 16 नवंबर को पुलिस उपमहानिरीक्षक, आज़मगढ़ परिक्षेत्र द्वारा थाना कोतवाली परिसर में नवस्थापित परिवार परामर्श केंद्र का उद्घाटन किया गया था। इस केंद्र में प्रतिदिन पारिवारिक विवादों की सुनवाई और समाधान के लिए परामर्श सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि पीड़ित परिवारों को त्वरित सहायता व सही दिशा मिल सके।
रविवार को मिशन शक्ति के अंतर्गत परिवार परामर्श केंद्र कोतवाली में प्राप्त एक प्रकरण में आवेदक ने अपनी पत्नी के विरुद्ध गाली-गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी से संबंधित शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों पक्षों को बुलाकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई और परिवार परामर्श टीम एवं महिला थाना की अथक कोशिशों से दोनों के बीच उचित वार्ता कराते हुए समझौता कराया गया। पुलिस टीम ने विवाद का पूर्णत: सौहार्दपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया।
सुनवाई में काउंसलर डॉ. उमेश चंद्र पांडेय, गिरीश सिंह पटेल, परिवार परामर्श प्रभारी उप निरीक्षक सत्यनारायण यादव, महिला आरक्षी नेहा सिंह, आरक्षी जितेंद्र कुमार शाह, महिला थानाध्यक्ष प्रज्ञा सिंह तथा महिला आरक्षी पूजा गुप्ता व कंचन यादव उपस्थित रहीं।
]]>उपाधीक्षक प्रशिक्षु अरुण पाराशर और थाना कप्तानगंज की मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को महिलाओं से संबंधित सरकारी योजनाओं, साइबर सुरक्षा तथा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। टीम ने बताया कि महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपात सेवा 112, एम्बुलेंस 108 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 जैसी सेवाएँ हर जरूरतमंद महिला और बच्ची के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने, किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
अधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना है, ताकि वे निर्भीक होकर समाज में अपनी भूमिका निभा सकें।
आज़मगढ़। जनपद में अलग-अलग थानों की पुलिस ने शादी का झांसा व जबरन दुष्कर्म करने के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
थाना अतरौलिया पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त अंश निषाद पुत्र बृजेश निषाद निवासी ग्राम रामडीह सरायगढ़हा, थाना बसखारी, जनपद अम्बेडकर नगर को आज केशरी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त पर आरोप है कि वह पिछले एक वर्ष से वादिनी को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा था। विवाह से इंकार करने पर पीड़िता ने थाने में तहरीर दी थी।
वहीं, थाना कन्धरापुर पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा की दिशा में कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के एक अन्य मामले में वांछित अभियुक्त श्रीकान्त उर्फ लूंसी पुत्र गिरधारी निवासी गोधपुर, थाना कन्धरापुर को सेहदा अंडरपास (पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के नीचे) से गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी उपनिरीक्षक मयंक कृष्ण उपाध्याय की टीम ने की। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान, चिकित्सीय परीक्षण और वीडियो साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ धारा 64 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेजा दिया।
]]>
शहर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने मिशन शक्ति केंद्र पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री को पड़ोसी युवक शुभम (पुत्र राजकुमार) बहला-फुसलाकर ले गया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार, कांस्टेबल रणवीर यादव, हेड कांस्टेबल हरेंद्र यादव, महिला कांस्टेबल नीरजा सिंह और महिला होमगार्ड शिखा सिंह की टीम ने जांच शुरू की।
जांच में पाया गया कि दोनों बालिग हैं और आपसी सहमति से विवाह करना चाहते हैं। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर वार्ता की गई। पुलिस की समझाइश के बाद दोनों परिवारों ने विवाह के लिए सहमति दे दी।
आवेदक ने पुलिस की कार्यवाही से संतोष जताया और किसी अन्य कार्रवाई की आवश्यकता नहीं बताई।
]]>
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 20 सितम्बर 2025 को शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मिशन शक्ति फेज–5.0 का शुभारम्भ किया गया था। इसी क्रम में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नोडल अधिकारी मिशन शक्ति चिराग जैन तथा पर्यवेक्षण अधिकारी आस्था जायसवाल, क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियान संचालित किया गया।
इस दौरान जिले की समस्त एंटी रोमियो टीमों ने पार्कों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, मॉल्स एवं चिन्हित हॉट-स्पॉट क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया और संदिग्ध व्यक्तियों पर निरोधात्मक कार्रवाई की।
महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, बीसी सखी, लेखपाल, एएनएम, आशा वर्कर, ग्राम पंचायत अधिकारी और रोजगार सेवकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए ग्राम, वार्ड एवं न्याय पंचायत स्तर पर चौपाल लगाई।
इन चौपालों में महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति केन्द्र, महिला हेल्पलाइन नंबर (1090, 181, 112 आदि), सरकारी योजनाओं, महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों और साइबर क्राइम से बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद आजमगढ़ पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है।
मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी चिराग जैन व पर्यवेक्षण अधिकारी श्रीमती आस्था जायसवाल, क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान मिशन शक्ति केन्द्र थाना पवई में खुशबू गौड़ पत्नी संदीप गौड़ निवासी ग्राम मित्तूपुर, थाना पवई द्वारा शिकायत दी गई थी कि उसका पति आए दिन शराब पीकर गाली-गलौज व मारपीट करता है।
प्रकरण की जांच महिला कांस्टेबल पूजा पाण्डेय व संध्या सिंह द्वारा की गई। जांच में ज्ञात हुआ कि दोनों के बीच घरेलू कहासुनी के कारण विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों को मिशन शक्ति केन्द्र बुलाकर समझाया-बुझाया, जिसके बाद पति-पत्नी ने आपसी सहमति से सुलह कर लिया और भविष्य में विवाद न करने का वादा किया।
आवेदिका खुशबू गौड़ पुलिस की कार्यवाही से पूर्णतः संतुष्ट रहीं और दोनों राजी-खुशी साथ रहने को तैयार हुए।
]]>