रिपोर्ट______अरुण यादव
आजमगढ़। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और दुरुपयोग पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आजमगढ़ पुलिस ने सोमवार को ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 827.856 किलोग्राम मादक पदार्थों का विनष्टीकरण कराया। न्यायालय एवं संबंधित प्राधिकारी के आदेश के अनुपालन में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार संपन्न हुई। वहीं पुलिस के अनुसार नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 825.740 किलोग्राम गांजा, 2.116 किलोग्राम डायजापाम तथा अन्य अवैध मादक पदार्थ शामिल रहे। इनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 5 करोड़ 82 लाख 15 हजार रुपये आंकी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई मैसर्स सिलिकॉन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड, भदो, माहुल (मार्टीनगंज) स्थित इकाई में स्थापित इंसीनरेटर/बॉयलर के माध्यम से कराई गई। विनष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में संपन्न हुई। इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। साथ ही पूरी प्रक्रिया की फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत की गई यह कार्रवाई जनपद में नशे के कारोबार, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और उससे जुड़े अपराधों पर प्रभावी रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी मादक पदार्थों के खिलाफ इसी प्रकार का अभियान लगातार जारी रहेगा।
]]>जिलाधिकारी ने औषधि निरीक्षक को जनपद के सभी मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवा की बिक्री किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने औषधि निरीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि सभी सीएचसी/पीएचसी एवं सरकारी चिकित्सालयों के आस-पास स्थित मेडिकल स्टोर का नियमित निरीक्षण किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि सरकारी लोगो/टैग लगी दवा किसी भी प्राइवेट मेडिकल स्टोर से न बिक सके।
नशीली दवाओं की जांच के लिए आवश्यक उपकरण पुलिस विभाग से समन्वय कर प्राप्त किए जाएं और आवश्यकतानुसार उनका उपयोग किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि निरीक्षण के दौरान संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष से समन्वय स्थापित कर सुरक्षा दृष्टि से पुलिस बल साथ रखा जाए। जहां व्यावसायिक मात्रा में नशीले पदार्थ पकड़े जाएं, वहां गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। गैंगस्टर एक्ट/एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत चल रही विवेचनाओं में तत्काल अंतिम रिपोर्ट लगाकर कार्रवाई हेतु प्रेषित किया जाए।
माध्यमिक शिक्षा विभाग को निर्देश दिया गया कि स्कूलों में छात्र-छात्राओं के माध्यम से लोगों को नशा मुक्ति के संबंध में जागरूक किया जाए। पूरे जनपद में नशा मुक्ति अभियान चलाया जाए और पोस्टर, बैनर आदि वितरित किए जाएं। स्कूलों में निबंध, कहानी और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कराई जाए और नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ दिलाई जाए।
समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मादक पदार्थों की तस्करी के तरीकों के संबंध में आपस में सूचनाओं का आदान-प्रदान करें।
बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, अपर पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक विवेक त्रिपाठी, औषधि निरीक्षक सीमा वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
]]>