अपर आयुक्त शमशाद हुसैन ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार 31 अक्टूबर को हर वर्ष सरदार पटेल जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह अवसर देश की एकता और अखंडता को सशक्त करने तथा राष्ट्रीय एकजुटता की भावना को और प्रगाढ़ करने का संकल्प दिलाता है। उन्होंने कहा कि आज ली गई यह शपथ केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि राष्ट्र की प्रगति और सुरक्षा के प्रति एक सच्ची प्रतिबद्धता है। सभी अधिकारी-कर्मचारी इस भावना को अपने कार्यों में उतरें और समाज में एकता का संदेश प्रसारित करें।
इस अवसर पर अपर आयुक्त ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र का अनावरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में अपर निदेशक अभियोजना बी.पी. पांडेय, सहायक आयुक्त (औषधि) गोविंद लाल गुप्ता सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति समर्पण का संकल्प लिया।
]]>अतरौलिया, आज़मगढ़। स्थानीय अमर शहीद राजा जयलाल सिंह 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत अस्पताल परिसर में रन फॉर यूनिटी से हुई, जिसमें डॉक्टरों व समस्त स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद गोष्ठी आयोजित कर उपस्थित लोगों को एकता एवं राष्ट्र निर्माण की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकता, समर्पण और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रन फॉर यूनिटी जैसे कार्यक्रम समाज में राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश देते हैं। सरदार पटेल ने भारत को संगठित करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई और आज भी उनके विचार प्रेरणा देते हैं। डॉ. सिन्हा ने बताया कि सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ था। उन्होंने वकालत छोड़कर आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया और स्वतंत्रता के बाद पहले गृह मंत्री के रूप में देश को एकजुट रखा। उनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता के कारण उन्हें लौह पुरुष की उपाधि प्राप्त हुई।
उन्होंने कहा कि आज देश को उनके मार्गदर्शन और सिद्धांतों पर चलने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन संजय मिश्र और राघव वर्मा ने किया। इस मौके पर डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. अली हसन, डॉ. गुलाटी, एस.के. राय, राजन शर्मा, दिनेश पटेल, हेमन्त, पंकज पांडे, कौशल किशोर कनौजिया, अमित कश्यप, ज्ञान प्रकाश तिवारी, विपिन शुक्ला, विश्वजीत सिंह, यशपाल सिंह सहित समस्त स्टाफ और नर्सें मौजूद रहीं।
पुलिस लाइन, आजमगढ़ में आतंकवादियों के खतरों और आपदाओं के दौरान जान बचाने के लिए मॉकड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों को वास्तविक परिस्थितियों में आपातकालीन स्थिति, आतंकवादी हमलों और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए तैयार करना रहा।
मॉकड्रिल के दौरान पुलिस टीमों ने बम निष्क्रिय करने, बंधक बनाए गए लोगों को सुरक्षित निकालने, भीड़ नियंत्रण, और घायलों की प्राथमिक चिकित्सा जैसी विभिन्न परिस्थितियों में अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे अभ्यासों से न केवल पुलिस बल की मनोवैज्ञानिक और शारीरिक तैयारी मजबूत होती है, बल्कि यह नागरिकों में भी सुरक्षा के प्रति भरोसा बढ़ाने का कार्य करता है।
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी, जवान एवं उनके परिवारजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए और विभिन्न मॉकड्रिल अभ्यासों का सफलतापूर्वक अवलोकन किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका बलिदान सदैव प्रेरणास्त्रोत रहेगा। साथ ही उन्होंने जवानों को राष्ट्रीय एकता और जनसेवा की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और मॉकड्रिल की सफलता पर सभी को बधाई दी गई।
]]>पुलिस स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को रिज़र्व पुलिस लाइन परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारजनों के बीच मैराथन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल में शारीरिक स्फूर्ति, एकता और अनुशासन की भावना को बढ़ावा देना था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन न केवल पुलिस कर्मियों के बलिदान और सेवाभाव को स्मरण करने का अवसर है, बल्कि राष्ट्रीय एकता और जनसेवा के प्रति पुलिस विभाग की प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है।
मैराथन के दौरान पुलिस कर्मियों और उनके परिवारजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें सभी ने एक स्वर में देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
]]>