बैठक में मुख्य अतिथि मुराहु राजभर ने कहा कि दीपावली अवकाश के कारण समय कम होने से यात्रा का शुभारंभ 5 या 6 नवम्बर से किया जाएगा। प्रत्येक दो विधानसभाओं के बीच एक दिन का अंतर रहेगा ताकि तैयारी सुचारू रूप से की जा सके। संगठन ने निर्देश दिया है कि हर विधानसभा यात्रा में कम से कम 500 कार्यकर्ता शामिल रहेंगे, जो यात्रा की समाप्ति तक जुड़े रहेंगे और समापन सभा में भाग लेंगे।
यात्रा का मार्ग लगभग 8 किलोमीटर का होगा, जिसे चार पड़ावों में बांटा गया है। पहले पड़ाव पर पानी, दूसरे पर भोजन, तीसरे पर चाय और चौथे पर समापन सभा का आयोजन होगा। यात्रा में कॉलेजों के विद्यार्थी और शिक्षक भी शामिल होंगे ताकि युवाओं में सरदार पटेल के विचारों को प्रसारित किया जा सके। संगठन ने यात्रा मार्ग पर संगीत व्यवस्था, मोबाइल टॉयलेट और जलपान की पूर्ण व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक ग्रामसभा के कार्यकर्ता तिरंगा और पुष्प लेकर मानव श्रृंखला बनाकर पदयात्रा का स्वागत करेंगे।
संपूर्ण यात्रा की जिम्मेदारी स्थानीय विधायक या 2022 के विधानसभा प्रत्याशी को सौंपी गई है। इसके साथ ही प्रत्येक जिले में प्रभारी मंत्री, सांसद और जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।
प्रदेश स्तरीय टोली का गठन किया गया है , जिसमे
संयोजक, संजय राय (प्रदेश महामंत्री),
महासंयोजक देवेश कुमार कोरी (प्रदेश उपाध्यक्ष),
सह-संयोजक शंकर लोधी, शिव भूषण सिंह, वरुण गोयल (प्रदेश महामंत्री, भाजयुमो)।
बैठक में जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, ऋषिकांत राय, मनोज यादव, संतोष यादव समेत अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
]]>