
रिपोर्ट_______अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र में झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म तथा तीसरी बहन से दुष्कर्म के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में वांछित आरोपी महफूज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि वह पिछले चार से पांच वर्षों से तांत्रिक बनकर पीड़ित परिवार के घर आता-जाता था और अंधविश्वास का फायदा उठाकर बहनों का शारीरिक शोषण करता रहा।
पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को पीड़िता की तहरीर पर थाना फूलपुर में मुकदमा दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि घटना के दिन आरोपी महफूज ने मंत्र-जाप और झाड़-फूंक का बहाना बनाकर पीड़िता के माता-पिता को घर के बाहर बैठा दिया। इसके बाद घर के अंदर झाड़-फूंक करने के दौरान उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया।
घटना के बाद पीड़िता की दो सगी बहनों ने भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि आरोपी ने तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर उन्हें डराकर कई वर्षों तक दुष्कर्म किया। विरोध करने या किसी को बताने पर वह तांत्रिक विद्या से जान से मारने की धमकी देता था, जिसके डर से वे अब तक चुप रहीं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत फूलपुर पुलिस ने आरोपी महफूज पुत्र अबूबकर, निवासी गहनी खुर्द, थाना फूलपुर को 22 जुलाई की रात करीब 11:26 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना फूलपुर में मु0अ0सं0 232/2026 के तहत धारा 65(1), 351(3), 352, 333 बीएनएस तथा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की उम्र लगभग 40 वर्ष है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार वर्मा और कांस्टेबल गौरव यादव शामिल रहे।
]]>
मिली जानकारी के अनुसार, मुंडेश्वर नाथ रोड निवासी विमलेश सोनकर का 13 वर्षीय पुत्र सृजन सोनकर दोपहर में स्कूल से घर लौटा था। खाना खाने के बाद वह खेलने के लिए बाहर निकला। इसी दौरान एक कटी हुई पतंग को पकड़ने के चक्कर में वह दौड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया।
बताया जा रहा है कि आजमगढ़ से शाहगंज की ओर जा रही अप लाइन की ट्रेन काफी तेज रफ्तार में थी। सृजन का ध्यान पूरी तरह पतंग पर था, जिससे वह ट्रेन के इंजन की आवाज नहीं सुन सका और उसकी चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक सृजन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची फूलपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार सानिया ने दोपहर में घर के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिवार के लोग उसे आवाज देने लगे, लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। आशंका होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, तो कमरे के अंदर सानिया का शव फंदे से लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कराने की तैयारी में जुट गए थे। इसी दौरान गांव के किसी व्यक्ति ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मौके की जांच-पड़ताल करते हुए परिजनों से पूछताछ की है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
]]>आज़मगढ़। पश्चिमी सभ्यता का प्रभाव अब ग्रामीण क्षेत्रों तक साफ नजर आने लगा है, जहां परंपरागत सामाजिक ढांचे में तेजी से बदलाव हो रहा है। आधुनिक सोच और सोशल मीडिया के प्रभाव में युवा पीढ़ी पारिवारिक मूल्यों से दूर होती जा रही है। कुछ ऐसा ही नजारा आज़मगढ़ में देखने को मिला, जहां फूलपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली दो युवतियों के आपसी प्रेम का मामला चर्चा का विषय बन गया।
अलग-अलग गांवों की रहने वाली दोनों युवतियां पिछले दो-तीन वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थीं। धीरे-धीरे यह संपर्क गहरी दोस्ती और फिर प्रेम संबंध में बदल गया। दोनों युवतियां एक-दूसरे से विवाह कर साथ रहने की जिद पर अड़ गईं। जब इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया।
मामला बढ़ने पर बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवतियों और उनके परिजनों को फूलपुर कोतवाली ले आई। यहां पुलिस द्वारा काफी देर तक दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन युवतियों ने किसी की भी बात मानने से इनकार कर दिया। उनका साफ कहना था कि वे एक-दूसरे के साथ ही रहना चाहती हैं और अपने फैसले से पीछे नहीं हटेंगी।
इस दौरान कोतवाली परिसर में दोनों पक्षों के काफी लोग एकत्र हो गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद भी जब कोई समाधान नहीं निकल सका तो पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए युवतियों समेत दोनों पक्षों के कुल आठ लोगों का चालान कर दिया।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाने का हर संभव प्रयास किया गया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चालान की कार्रवाई की गई।
आज़मगढ़। जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की देर शाम एक सड़क हादसे में दो युवको की जान चली गई। खुटौली गांव के पास हुए इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दोंनो युवक टेंट हाउस लगाकर वापस लौट रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बिरादर गांव निवासी शशिकांत पुत्र रामचंद्र और उसका दोस्त प्रिंस पुत्र जगदीश टेंट हाउस लगाने का काम करते है। बताया जा रहा है कि एक ही बाइक से वह सोमवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे टेंट लगा कर दोनों जब वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी खुटौली गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान प्रिंस और शशिकांत की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के साथ विधिक कार्रवाई में जुट गई।
]]>