मिली जानकारी के अनुसार जहानागंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासिनी 60 वर्षीय उर्मिला देवी अपने देवर दुर्ग विजय यादव के बेटे की शादी समारोह में शामिल होने तीन दिन पहले ही पति लालमन के साथ मुंबई से आई थीं। रविवार को भतीजे उमाकांत का तिलक था।
तिलक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद गांव में ही नए घर से पुराने घर गद्दा लेकर जा रही पिकअप वैन को बैक करते समय वह पंडाल में कुर्सी पर बैठी उर्मिला देवी को रौंदती चली गई। हादसे के बाद पंडाल में अफरा-तफरी मच गई।
परिजन आनन-फानन उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। परिजनों ने उर्मिला देवी का दाह संस्कार राजघाट पर कर दिया। उनका एक बेटा और दो बेटियां हैं, तीनों की शादी हो चुकी है।
]]>