पुलिस लाइन में वामा सारथी के तत्वाधान में आयोजित ब्लड डोनेशन कैम्प का उद्घाटन पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र की धर्मपत्नी मीनाक्षी सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ की धर्मपत्नी दीपशिखा द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की धर्मपत्नी मोहिता और क्षेत्राधिकारी नगर की धर्मपत्नी अंजली के साथ पुलिस परिवार की कई महिलाएँ मौजूद रहीं।
उद्घाटन के बाद जनपद में प्रशिक्षण प्राप्त कुल छह रिक्रूट महिला आरक्षियों सहित पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर कैम्प की शुरुआत की। इस आयोजन का उद्देश्य पुलिस परिवार के स्वास्थ्य और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करना रहा।
इसी क्रम मे पुलिस लाइन में आयोजित दूसरे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में भी पुलिसकर्मियों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। जिसमे 6 महिला रिक्रूट आरक्षी, पुलिस आरक्षी सहित कुल 18 लोगों ने रक्तदान किया। एसएसपी ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होते हैं और समाज में सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।
मीनाक्षी सिंह और दीपशिखा ने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य पुलिस परिवार और आमजन में जागरूकता बढ़ाना है, ताकि जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुँच सके। मोहिता और अंजली ने भी उपस्थित पुलिस परिवारजनों को वामा सारथी के उद्देश्य और सामाजिक महत्व से अवगत कराया।
]]>पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण, सुविधा और कल्याण को मजबूत बनाने के उद्देश्य से फायरिंग सिम्यूलेटर, आधुनिक क्लासरूम, पुलिस मेस और क्रेच हाउस सहित कई महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का शुभारंभ किया गया। नवनिर्मित अन्नपूर्णा पुलिस मेस में स्वच्छ, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है, जिससे पुलिसकर्मियों को बेहतर पोषण और आराम मिलेगा। सरस्वती एवं शारदा नामक दो अत्याधुनिक क्लासरूम आधुनिक तकनीक, स्मार्ट बोर्ड, प्रोजेक्टर एवं शिक्षण सामग्री से सुसज्जित हैं, जिससे प्रशिक्षण और अधिक प्रभावी होगा। पुलिस प्रशिक्षण को वास्तविक परिस्थितियों जैसा अनुभव दिलाने के लिए फायरिंग सिम्यूलेटर ‘द्रोणाचार्य’ की शुरुआत की गई। वहीं, महिला कर्मियों के बच्चों की देखभाल हेतु क्रेच हाउस ‘नन्हे सितारे’ भी शुरू किया गया, जिसमें सुरक्षित और शिक्षाप्रद माहौल उपलब्ध है। इसके अलावा सिविल डिफेंस यूनिट की भी स्थापना की गई, जो आपदा प्रबंधन, बचाव और राहत कार्यों को सुदृढ़ करेगी।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी परिक्षित खटाना, अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।