आजमगढ़। साइबर अपराध के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना निजामाबाद पुलिस ने युवक के खाते में आंशिक धनराशि वापस कराई है।
थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ क्षेत्र के निवासी कामरान पुत्र परवेज नासिर के साथ 2 सितंबर को ऑनलाइन फर्जी आईडी बनाकर 23,000 रुपये का साइबर फ्रॉड किया गया था। फ्रॉड की जानकारी होने पर पीड़ित ने उसी दिन साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के उपरांत NCRP पोर्टल के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करते हुए फ्रॉड की धनराशि को विभिन्न बैंक खातों में कुल 14,300 रुपये होल्ड कराया गया।
उक्त प्रकरण में NCRP पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर कोर्ट ऑर्डर प्राप्त कर थाना स्थानीय की साइबर टीम द्वारा पीड़ित के खाते में 9,650 रुपये सफलतापूर्वक वापस कराए गए। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।
सौरभ सिंह, पुत्र उमेश सिंह, निवासी हीरापट्टी, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़, जो एक्सपेक्ट इम्फोटेक लिमिटेड कंपनी संचालित करते हैं, को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उनकी कंपनी में उपयोग होने वाले वाई-फाई और राउटर जैसी संचार उपकरणों को सस्ते दामों पर देने का झांसा दिया। ठगी करने वाले ने ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से लगभग ₹2,00,000/- अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए।
घटना की जानकारी होते ही सौरभ सिंह ने थाना कोतवाली की साइबर हेल्प डेस्क पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने साइबर सेल के तकनीकी सहयोग से तत्परता दिखाते हुए कार्यवाही की और ₹1,90,935/- की राशि सफलतापूर्वक आवेदक के खाते में वापस कराई।
धनराशि वापस मिलने पर सौरभ सिंह ने प्रभारी निरीक्षक शयादवेन्द्र पाण्डेय, साइबर टीम और आजमगढ़ पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें और किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या मैसेज में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक विवरण या ओटीपी साझा न करें।
आज़मगढ़। शहर कोतवाली पुलिस ने धनतेरस पर्व के अवसर पर चोरी हुए चांदी के आभूषणों से भरे झोले को मात्र 2 घंटे में बरामद कर पीड़ित सर्राफा व्यापारी व स्थानीय लोगो का भरोसा मजबूत किया।
शुक्रवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सीताराम निवासी अंकित वर्मा अपने पिता परमहंस वर्मा के साथ जनपद वाराणसी से लगभग 1.8 किलोग्राम चांदी के आभूषण खरीद कर रात्रि करीब 12.30 बजे रोडवेज बस से उतरे। वे ऑटो द्वारा घर जा रहे थे कि झोला भूलवश ऑटो रिक्शा में छूट गया।
घर पहुंचने पर झोला न मिलने पर उन्होंने तुरंत तलाश शुरू की, लेकिन न मिलने पर शहर कोतवाली में सूचना दी। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 3 टीमों का गठन कर झोला और ऑटो की तलाश शुरू की। आसपास लगे CCTV कैमरों की भी गहनता से जांच की गई।
लगातार प्रयासों के बाद मात्र 2 घंटे में ऑटो रिक्शा और चांदी के आभूषणों से भरा झोला बरामद कर आवेदक को सुपुर्द किया गया। बरामद झोले में लगभग 1.8 किलोग्राम चांदी के आभूषण सुरक्षित पाए गए। थाना कोतवाली की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की स्थानीय नागरिकों ने जमकर सराहना की।
]]>