रिपोर्ट_______अरुण यादव
आजमगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पवई थाना क्षेत्र में दादा और चचेरे भाई की निर्मम हत्या के मामले में फरार चल रहे ₹50 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, 9/10 जुलाई 2026 की रात पवई थाना क्षेत्र के ग्राम हेवती में पैतृक संपत्ति के विवाद को लेकर संतोष यादव ने अपने सगे दादा जगदम्बा प्रसाद और चचेरे भाई श्रीवांशु यादव उर्फ अंकित की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने ₹50,000 का इनाम घोषित किया था।
21 जुलाई को थानाध्यक्ष मनीष पाल पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मोटरसाइकिल से हेवती की ओर आने वाला है। पुलिस ने रसूलाबाद मोड़ पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन बारिश के कारण उसकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। इसके बाद उसने पुलिस टीम पर अवैध तमंचे से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने पैतृक जमीन के बंटवारे और आर्थिक विवाद के चलते दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, पुलिस पर फायरिंग और आयुध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
]]>
रिपोर्ट___अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के फूलपुर थाना पुलिस ने महिला लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए 25-25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उनके पैर में गोली लगी। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट का माल, अवैध तमंचे, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त केटीएम बाइक बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फूलपुर पुलिस को यह सफलता मिली। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान समीर पुत्र अफसर निवासी सहजेरपुर तथा शिव कुमार राजभर उर्फ लाला निवासी चकबहार, थाना फूलपुर के रूप में हुई है।
महिलाओं को बनाते थे निशाना
पुलिस के अनुसार दोनों बदमाश केटीएम मोटरसाइकिल से घूमकर सुनसान स्थानों पर महिलाओं और राहगीरों को निशाना बनाते थे। असलहा दिखाकर पर्स, मोबाइल और जेवरात लूटने के बाद तेज रफ्तार बाइक से फरार हो जाते थे।
इन दोनों ने 17 जून को फूलपुर-दुर्वाषा मार्ग पर ऑटो से जा रही महिला का पर्स लूटा था, जिसमें मोबाइल, मंगलसूत्र, चांदी की पायल, नकदी और अन्य सामान था। इसके अलावा 14 जून को सरायमीर क्षेत्र में भी एक महिला से पर्स छीनने की घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस पर की फायरिंग
24/25 जून की रात पुलिस को सूचना मिली कि दोनों बदमाश मुड़ियार ईदगाह के पास किसी वारदात की फिराक में मौजूद हैं। घेराबंदी के दौरान पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे और पीछा करने पर पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में पुलिस वाहन की हेडलाइट क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी देने के बावजूद बदमाश लगातार गोली चलाते रहे। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों के दाहिने पैर में गोली लगी और वे घायल होकर गिर पड़े। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
बरामदगी
पुलिस ने अभियुक्तों कब्ज़े से
02 अवैध देशी तमंचा (.315 बोर),02 जिंदा कारतूस,02 खोखा कारतूस,04 एंड्रॉयड मोबाइल फोन,01 जोड़ी चांदी की पायल,₹1577 नकद,केटीएम-250 मोटरसाइकिल
कई वारदातों का किया खुलासा
पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने फूलपुर और सरायमीर की लूट की घटनाओं के अलावा माहुल, पवई समेत अन्य क्षेत्रों में भी मोबाइल छिनैती की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस उनके अन्य साथियों और पुराने अपराधों की भी जांच कर रही है।
]]>