मंगलवार को पीडित परिचालनक दीपक दीक्षित पुत्र अशोक कुमार दीक्षित, निवासी बेहटा गोकुल जनपद हरदोई ने थाना बरदह पर तहरीर दी कि एक फरवरी को वह रोडवेज बस को लेकर प्रयागराज से गोरखपुर जा रहे थे। भीरा क्षेत्र में कुछ लोगों ने बस रुकवाकर चालक से गाली-गलौज की और बस का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद चालक को नीचे उतारकर मारपीट की गई।
जब परिचालक दीपक दीक्षित बीच-बचाव करने उतरे तो उनके साथ भी मारपीट की गई और बैग से लगभग दस हजार रुपये नकद व मार्ग पत्र छीन लिया गया। आरोपियों ने लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया, जिससे परिचालक को जान बचाकर छिपना पड़ा। तहरीर के आधार पर थाना बरदह पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया।
विवेचना में लूट होने का प्रमाण नही मिला जबकि बस चालक व परिचालक पर प्राणघातक हमला प्रमाणित पाए जाने पर अभियोग में आवश्यक विधिक संशोधन किया गया।
विवेचना के दौरान अभियुक्त विनय कुमार सरोज पुत्र जमुना प्रसाद सरोज निवासी ग्राम परसौली थाना बरदह जनपद आजमगढ़ तथा इन्द्रसेन राजभर पुत्र धर्मराज राजभर निवासी ग्राम रफीपुर पोस्ट पारा थाना शाहगंज जिला जौनपुर के नाम सामने आए।
मंगलवार को उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद पटेल मय पुलिस बल ने मुखबिर की सूचना पर जौतीपुर मोड़ से सुबह दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त इन्द्रसेन राजभर की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद लोहे की रॉड भी बरामद की गई है।
क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया कि प्रयागराज से गोरखपुर जा रही बस में सवारी बैठाने को लेकर मारपीट हुई थी। इस मामले में दो आरोपियों को सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
]]>आज़मगढ़। जिले के बरदह थाना क्षेत्र में रात में प्रयागराज से गोरखपुर जा रही रोडवेज बस को रोककर कुछ अज्ञात लोगों ने चालक व परिचालक के साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने बस का शीशा तोड़ दिया और परिचालक से नकदी समेत जरूरी दस्तावेज भी छीन लिए। पीड़ित परिचालक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, हरदोई जनपद के बेहटा गोकुल निवासी दीपक दीक्षित पुत्र अशोक कुमार दीक्षित रोडवेज बस पर परिचालक के पद पर तैनात हैं। देर रात वे बस लेकर प्रयागराज से गोरखपुर जा रहे थे। जैसे ही बस बरदह क्षेत्र के भीरा के पास पहुंची, कुछ लोगों ने बस रुकवाकर चालक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और बस का शीशा तोड़ दिया।
इसके बाद आरोपियों ने चालक को नीचे उतारकर मारपीट की। परिचालक दीपक दीक्षित जब बीच-बचाव करने पहुंचे तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की और उनके बैग से करीब 10 हजार रुपये नकद तथा मार्ग पत्र भी छीन लिया।
आरोप है कि हमलावरों ने रॉड से जानलेवा हमला भी किया, जिससे बचने के लिए परिचालक मौके से कुछ दूरी पर जाकर छिप गया।
घटना के बाद पीड़ित ने बरदह थाने में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाइक के गिरते ही शशिकला सड़क पर जा गिरी, तभी रोडवेज बस उसे कुचलते हुए निकल गई। हादसा इतना भयावह था कि शशिकला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई बबलू चौहान को हल्की चोटें आईं। दुर्घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बस को रोक लिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घायल बबलू का उपचार कराया गया। उधर, युवती की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि शशिकला दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटी थी।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और दुर्घटना की जांच की जा रही है।