रिपोर्ट______अरुण यादव
आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के दिलौरी गांव में बुधवार देर रात हुई भीषण चोरी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। चोर मुख्य चैनल गेट से घर में घुसकर नगदी, सोने-चांदी के जेवरात और विदेशी मुद्रा समेत करीब 20 लाख रुपये का सामान समेट ले गए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इतनी बड़ी वारदात के बावजूद पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, दिलौरी निवासी गोरखनाथ यादव पुत्र स्व. खुड़मुल्ली यादव दुबई में नौकरी करते हैं और करीब दो माह पहले ही घर आए थे। वह अपने दो भाइयों के साथ संयुक्त परिवार में रहते हैं। रोज की तरह बुधवार रात सभी लोग खाना खाकर सो गए। रात करीब 2:30 बजे गोरखनाथ की नींद खुली तो बेड के पास रखा बक्सा गायब मिला। पत्नी को जगाने के बाद जब दोनों बाहर निकलने लगे तो दरवाजा बाहर से बंद था। किसी तरह बाहर निकलकर देखा तो घर के दो कमरों के ताले टूटे थे और अंदर अलमारियां व पेटियां टूटी पड़ी थीं। दो पेटियां गायब थीं तथा पूरा सामान बिखरा पड़ा था।
पीड़ित के मुताबिक, चोरी गए सामान में पांच सोने की चेन, दो जोड़ी झुमके, दो आयरन, एक अंगूठी, दो नथ, एक मंगलसूत्र, एक पायल, दो कड़े, एक करधन, 10 लच्छा, चार लड़ वाली चांदी की चेन, 2500 दिरहम (विदेशी मुद्रा) और 27 हजार रुपये नकद सहित करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति शामिल है।
वहीं घटना के बाद परिवार ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सुबह थाने पर तहरीर देने की बात कही। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब थाना प्रभारी से बातचीत की गई तो उन्होंने इसे “मामूली चोरी” बताया, जिससे परिवार में नाराजगी है।
वहीं इस पूरे मामले पर थानाध्यक्ष रानी की सराय का कहना है कि चोरी की सूचना मिली है, लेकिन अभी तक लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
]]>
आज़मगढ़। जिले के बरदह थाना क्षेत्र में रात में प्रयागराज से गोरखपुर जा रही रोडवेज बस को रोककर कुछ अज्ञात लोगों ने चालक व परिचालक के साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने बस का शीशा तोड़ दिया और परिचालक से नकदी समेत जरूरी दस्तावेज भी छीन लिए। पीड़ित परिचालक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, हरदोई जनपद के बेहटा गोकुल निवासी दीपक दीक्षित पुत्र अशोक कुमार दीक्षित रोडवेज बस पर परिचालक के पद पर तैनात हैं। देर रात वे बस लेकर प्रयागराज से गोरखपुर जा रहे थे। जैसे ही बस बरदह क्षेत्र के भीरा के पास पहुंची, कुछ लोगों ने बस रुकवाकर चालक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और बस का शीशा तोड़ दिया।
इसके बाद आरोपियों ने चालक को नीचे उतारकर मारपीट की। परिचालक दीपक दीक्षित जब बीच-बचाव करने पहुंचे तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की और उनके बैग से करीब 10 हजार रुपये नकद तथा मार्ग पत्र भी छीन लिया।
आरोप है कि हमलावरों ने रॉड से जानलेवा हमला भी किया, जिससे बचने के लिए परिचालक मौके से कुछ दूरी पर जाकर छिप गया।
घटना के बाद पीड़ित ने बरदह थाने में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसी बीच दूसरी चोरी मुबारकपुर थाना के अमिलो क्षेत्र में सामने आई। ठंड के मौसम की शुरुआत में सठियांव गांव निवासी रामजतन प्रजापति की बीस वर्षों से चल रही किराने की दुकान भी चोरों के निशाने पर आ गई। शुक्रवार की सुबह 6 बजे पड़ोसी शर्मा ने सूचना दी कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। जांच में पता चला कि चोरों ने पहले बिजली काटी, फिर चैनल और शटर के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सीसीटीवी का हार्ड डिस्क निकाल लिया। काउंटर में रखी लगभग 1500 रुपये नगद, 20 किलो मरीच की बोरी, पांच किलो काजू, किसमिस और हजारों रुपये के अन्य सामान चोरी कर लिया।
]]>आजमगढ़। जिले के थाना सिधारी पुलिस ने शातिर लुटेरे को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लूट की वारदात का पर्दाफाश किया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, लूटी गई चैन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई।
शुक्रवार को थाना सिधारी पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर एक शातिर वांछित लुटेरे को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। घटना तीन अक्टूबर की है, जब थाना सिधारी क्षेत्र के पल्हनी में एक महिला से सोने की चैन छीन ली गई थी। इस मामले में थाना सिधारी पर मुकदमा दर्ज था।
पुलिस को सूचना मिली कि अभियुक्त अवैध असलहा और लूटी गई चैन के साथ मोटरसाइकिल से बिहार की ओर जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह मय पुलिस टीम ने इटौरा नहर पटरी, करनपुर पुल पर चेकिंग की। जैसे ही पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, अभियुक्त ने भागने की कोशिश की और मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। घबराए अभियुक्त ने पुलिस पर फ़ायर किया, जिसमें उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा बाल-बाल बच गए। जवाबी फायर में अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हुआ और गिरफ्तार किया गया। उसे इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह और उसका साथी पिंकेश पेशेवर लुटेरे हैं और महिलाओं से गहने छीनने की घटनाओं में शामिल हैं। वह लूट की चैन को विभाजन हेतु चोरी-छिपे बाइक से बिहार ले जा रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम राजकुमार उर्फ डिम्पल, पुत्र शेखर, ग्राम सेठवल, थाना रानी का सराय, है। वह पेशेवर लुटेरा है और पहले कई मामलों में जेल जा चुका है। इसके साथी पिंकेश (निवासी खगड़िया, बिहार) के साथ मिलकर लूट/चोरी की घटनाएँ करता था। पुलिस ने इंक क्क़ब्ज़े से तमंचा कारतूस, मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बाइक आदि समान बबरामद किया है ।
]]>