रिपोर्ट______अरुण यादव
आजमगढ़। जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई कार्रवाई के बाद पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से प्राप्त पत्र के क्रम में उपनिरीक्षक सुभाष तिवारी ने मामले की जांच की। जांच के दौरान पता चला कि ग्राम दाम महुला, थाना रौनापार निवासी अजय यादव ने कथित रूप से कूटरचित एवं भ्रामक दस्तावेजों का इस्तेमाल कर दो अलग-अलग पासपोर्ट जारी करा लिए। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने पहले से पासपोर्ट होने के बावजूद फ्रेश श्रेणी में दोबारा आवेदन कर नया पासपोर्ट भी बनवा लिया, जो पासपोर्ट नियमों के विपरीत पाया गया।
जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रौनापार थाने में मुकदमा संख्या 0227/2026 दर्ज किया है। उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता/भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराएं 419, 420, 467, 468 और 471 के साथ ही पासपोर्ट अधिनियम, 1967 की धारा 12(1)(बी) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अनुराग कुमार पांडेय को सौंपी गई है। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जाएगा कि फर्जी दस्तावेज तैयार करने में किसी अन्य व्यक्ति या गिरोह की भूमिका तो नहीं रही। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पासपोर्ट जैसे महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों को फर्जी तरीके से प्राप्त करने के मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
]]>
रिपोर्ट_____SP त्रिपाठी
आजमगढ़ ब्रेकिंग
आजमगढ़। जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में भगवान श्रीराम और हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ कथित रूप से अभद्र टिप्पणी किए जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों के अनुसार, टिप्पणी करने वाले व्यक्ति की पहचान रौनापार थाना क्षेत्र के ओढ़रा सलेमपुर गांव के ग्राम प्रधान जितेंद्र पासवान के रूप में की जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और सोशल मीडिया पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों की ओर से धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है। वहीं, इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और उससे जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
]]>
रिपोर्ट_____अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के रौनापार थाना पुलिस ने मानव तस्करी और नाबालिग लड़की की खरीद-फरोख्त से जुड़े चर्चित मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रही वांछित महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्ता को सोमवार सुबह सपहा पाठक तिराहा, चिलबिली रोड से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, यह मामला 12 अक्टूबर 2024 का है। रौनापार थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर थाना रौनापार में मुकदमा संख्या 395/2024 धारा 137(2) एवं 87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान, चिकित्सीय परीक्षण और आयु संबंधी अभिलेखों के आधार पर मामले में धारा 61(2), 98, 99, 70(1) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 भी बढ़ाई गई। जांच में सामने आया कि नाबालिग लड़की को राजस्थान ले जाकर बेचने की साजिश में कई लोग शामिल थे। इस दौरान अभियुक्त अनिल यादव, पुष्पा, श्रीमती देवी तथा पीड़िता के एक अज्ञात खरीदार का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने इससे पहले मुख्य अभियुक्त सुनील यादव और अनिल यादव को 3 दिसंबर 2024 तथा अभियुक्ता श्रीमती देवी को 5 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि सह-अभियुक्ता पुष्पा फरार चल रही थी, जिसकी तलाश लगातार की जा रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष रौनापार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे सपहा पाठक तिराहा, चिलबिली रोड से वांछित अभियुक्ता पुष्पा (35 वर्ष) निवासी ग्राम नकीब खोजौली, थाना रौनापार (हाल पता- ग्राम खिलेरिया, थाना सरदारशहर, जिला चूरू, राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नियमानुसार अभियुक्ता के परिजनों को सूचना दी और उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आजमगढ़ पुलिस ने कहा है कि नाबालिगों के विरुद्ध अपराध, मानव तस्करी तथा महिला उत्पीड़न जैसे गंभीर अपराधों के खिलाफ कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
]]>आजमगढ़। जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के कादीपुर के पास बुधवार की देर शाम अनियंत्रित बाइक ट्रैक्टर के हल से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के सिकंदोपुर निवासी श्यामनयन यादव 26 वर्षपुत्र स्वर्गीय छठ्ठू यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बुधवार देर शाम वह अपने मित्र रविंद्र यादव निवासी गुर्दनपुर व एक अन्य साथी प्रदीप के साथ चांदपट्टी बाजार से अंडा लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान कादीपुर के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर के हल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि श्यामनयन यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रविंद्र और प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
रौनापार थानाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।
]]>