आज़मगढ़। राष्ट्रीय एकता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आज जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार ने मंडलीय जिला चिकित्सालय में भर्ती करीब 150 मरीजों को सेब, केला और संतरा जैसे मौसमी फल वितरित किए।
फल वितरण के बाद जिलाधिकारी ने अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण किया और मरीजों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि मरीजों की बेहतर देखभाल और स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान एक वृद्ध मरीज ने कहा कि जिलाधिकारी के स्नेहपूर्ण व्यवहार से उन्हें मानसिक बल मिला है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार पटेल जी एकता और सेवा के प्रतीक थे, उनकी जयंती पर हमारा कर्तव्य है कि हम समाज के कमजोर वर्गों की सेवा करें।
उन्होंने आगे बताया कि जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रशासन निरंतर प्रयासरत है और डॉक्टरों व स्टाफ को मरीजों के प्रति सतर्क और संवेदनशील रहने का निर्देश दिया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि सरदार पटेल जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम से मरीजों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है।
कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय एनजीओ प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
]]>मुख्य अतिथि हरिओम पांडेय ने पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज़ादी के बाद भारत 562 छोटी-बड़ी रियासतों में बँटा हुआ था, जिन्हें सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत में मिलाकर राष्ट्र के एकीकरण का महान कार्य किया। उन्होंने कहा कि पटेल का योगदान भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है, परंतु जो सम्मान उन्हें मिलना चाहिए था, वह कांग्रेस सरकारों ने कभी नहीं दिया। वे स्वयं कांग्रेस के सदस्य रहे और जीवनभर पार्टी के लिए कार्य किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में उनकी विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा स्थापित कर उन्हें वह सम्मान दिया, जिसके वे हकदार थे। उनके जन्मदिवस पर प्रतिवर्ष “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष उनकी 150वीं जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ आज से हुआ।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा ‘गुड्डू’, प्रदेश महामंत्री (किसान मोर्चा) घनश्याम पटेल, डॉ. श्याम नारायण सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष जयनाथ सिंह, सच्चिदानंद सिंह, पवन सिंह, मुन्ना नागेंद्र पटेल, नन्हकूराम, राम सरोज, आनंद सिंह, प्रवीण सिंह, विनय प्रकाश गुप्ता, मयंक गुप्ता, मृगांक शेखर सिन्हा, विवेक निषाद, अभिनव श्रीवास्तव, शोभित श्रीवास्तव, अवनीश चतुर्वेदी, धर्मेंद्र सिंह, पंकज सिंह, मुंशी निषाद, योगेंद्र यादव सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
]]>आज़मगढ़। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ (पूर्व मंत्री एवं विधायक) के जन्मदिवस के अवसर पर सदर अस्पताल, आज़मगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस रक्तदान शिविर का आयोजन जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी आज़मगढ़ के जिला मंत्री अमित सिंह ‘प्रिंस’ एवं पार्टी के सभी युवा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। शिविर का उद्देश्य समाज में सेवा और मानवता का संदेश फैलाना तथा जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा एवं सदर अस्पताल के एस.ई.सी. डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर कुल 25 यूनिट रक्तदान किया गया।
जिला मंत्री अमित सिंह ‘प्रिंस’ ने बताया कि यह कार्यक्रम समाज सेवा की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। रक्तदान से अनेक जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलेगा और युवाओं में मानवता एवं सहयोग की भावना और भी प्रबल होगी। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखा जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग इससे प्रेरित होकर आगे आएं।
इस मौके पर मोनू दादा, धीरज तिवारी, विजय सिंह, आकाश कुमार, अनिल कुमार, राहुल कुमार, गोपाल सिंह, आलोक लहरी, विवेक वर्मा, सिरपत यादव, रोहित सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
]]>अपर आयुक्त शमशाद हुसैन ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार 31 अक्टूबर को हर वर्ष सरदार पटेल जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह अवसर देश की एकता और अखंडता को सशक्त करने तथा राष्ट्रीय एकजुटता की भावना को और प्रगाढ़ करने का संकल्प दिलाता है। उन्होंने कहा कि आज ली गई यह शपथ केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि राष्ट्र की प्रगति और सुरक्षा के प्रति एक सच्ची प्रतिबद्धता है। सभी अधिकारी-कर्मचारी इस भावना को अपने कार्यों में उतरें और समाज में एकता का संदेश प्रसारित करें।
इस अवसर पर अपर आयुक्त ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र का अनावरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में अपर निदेशक अभियोजना बी.पी. पांडेय, सहायक आयुक्त (औषधि) गोविंद लाल गुप्ता सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति समर्पण का संकल्प लिया।
]]>अतरौलिया, आज़मगढ़। स्थानीय अमर शहीद राजा जयलाल सिंह 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत अस्पताल परिसर में रन फॉर यूनिटी से हुई, जिसमें डॉक्टरों व समस्त स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद गोष्ठी आयोजित कर उपस्थित लोगों को एकता एवं राष्ट्र निर्माण की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकता, समर्पण और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रन फॉर यूनिटी जैसे कार्यक्रम समाज में राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश देते हैं। सरदार पटेल ने भारत को संगठित करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई और आज भी उनके विचार प्रेरणा देते हैं। डॉ. सिन्हा ने बताया कि सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ था। उन्होंने वकालत छोड़कर आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया और स्वतंत्रता के बाद पहले गृह मंत्री के रूप में देश को एकजुट रखा। उनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता के कारण उन्हें लौह पुरुष की उपाधि प्राप्त हुई।
उन्होंने कहा कि आज देश को उनके मार्गदर्शन और सिद्धांतों पर चलने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन संजय मिश्र और राघव वर्मा ने किया। इस मौके पर डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. अली हसन, डॉ. गुलाटी, एस.के. राय, राजन शर्मा, दिनेश पटेल, हेमन्त, पंकज पांडे, कौशल किशोर कनौजिया, अमित कश्यप, ज्ञान प्रकाश तिवारी, विपिन शुक्ला, विश्वजीत सिंह, यशपाल सिंह सहित समस्त स्टाफ और नर्सें मौजूद रहीं।
अतरौलिया, आज़मगढ़। देश के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा रन फॉर यूनिटी का आयोजन भव्य स्तर पर किया जाएगा। इसको लेकर मंगलवार को अतरौलिया निरीक्षण भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई और इसे सफल बनाने की अपील की गई।
बैठक में कार्यक्रम संयोजक भाजपा जिला मंत्री नीरज तिवारी ने बताया कि 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की प्रतिमा स्थल रानीपुर, से ‘रन फॉर यूनिटी’ का शुभारंभ किया जाएगा। यह दौड़ लगभग दो किलोमीटर दूरी तय करते हुए बुढ़नपुर चौक तक पहुंचेगी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रीय ध्वज लेकर एकता और अखंडता का संदेश देंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष (लालगंज) विनोद राजभर ने कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत की एकता और अखंडता के लिए जो योगदान दिया, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का यह अवसर है। सभी कार्यकर्ता पूर्ण ऊर्जा के साथ इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाएं।” ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कोयलसा संतोष यादव ने कहा कि पटेल जी का जीवन समर्पण, त्याग और राष्ट्र की एकता का प्रतीक रहा है। आज के युवा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश निर्माण में योगदान दें। जिला उपाध्यक्ष चंद्रजीत तिवारी ने कहा कि रन फॉर यूनिटी केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि यह राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश है। कार्यकर्ता इसे उत्सव की तरह मनाएं।
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्कर मिश्र ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। सरदार पटेल के आदर्शों पर चलते हुए हम सब मिलकर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संकल्प साकार करेंगे।
हर्षित सिंह ने कहा कि “हम सबको इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर एकता का संदेश देना चाहिए। यह हमारे देश की ताकत को दर्शाने का अवसर है।”
कार्यक्रम का संचालन हरीश तिवारी ने किया। इस मौके पर सुनील पांडे, संतराम निषाद, सुभाष निषाद, आनंद तिवारी, श्याम बिहारी चौबे, अमन सिंह,
मण्डल अध्यक्ष कोयलसा रूद्र शर्मा , मण्डल अध्यक्ष मदियापार राजू राजभर , मण्डल अध्यक्ष कौड़िया पति मनीष सिंह , मण्डल अध्यक्ष अहिरौला अर्पित मौर्या, प्रदीप पांडे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस आयोजन का मूल उद्देश्य लोगों को एकता के सूत्र में बांधते हुए “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की संकल्पना को सशक्त बनाना है।