इस इग्नू अध्ययन केंद्र का कोड 48065 निर्धारित किया गया है। यहां स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के साथ-साथ पर्यटन की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए पर्यटन विषय में स्नातक पाठ्यक्रम की भी मान्यता मिली है।
अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. जाहिद ने बताया कि यह केंद्र विशेष रूप से कामकाजी महिला-पुरुषों और नियमित रूप से कॉलेज नहीं जा पाने वाले विद्यार्थियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
इस केंद्र पर कला एवं वाणिज्य में स्नातक, इतिहास, मनोविज्ञान, अप्लाइड उर्दू, ग्रामीण विकास, संस्कृत सहित कई विषयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इतिहास, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र और राजनीति विज्ञान जैसे विषय हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यमों में उपलब्ध होंगे।
डॉ. जाहिद ने बताया कि इस अध्ययन केंद्र के माध्यम से आजमगढ़ और आसपास के जिलों के विद्यार्थियों को घर के पास ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे दूरस्थ शिक्षा को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र के शैक्षिक विकास को गति मिलेगी।
अधिक जानकारी के लिए 9260947878 पर संपर्क किया जा सकता है।
कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष डॉ. ज़ुबैर अहमद और खेल सचिव डॉ. आसिम खान की देखरेख में हुआ। ट्रायल के दौरान चयनकर्ताओं की भूमिका में शिक्षक कलीम अहमद, प्रो. शफकत अलाउद्दीन, डॉ. सिद्धार्थ सिंह और डॉ. जावेद अहमद मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि जयनाथ सिंह ने फीता काटकर और बल्लेबाजी कर ट्रायल की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि शिब्ली कॉलेज न केवल शिक्षा बल्कि खेल के क्षेत्र में भी अग्रणी रहा है। यहाँ के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं।
प्राचार्य प्रो. अफसर अली ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। हमारा प्रयास है कि भविष्य में भी खेल और सांस्कृतिक गतिविधियाँ निरंतर होती रहें।
ट्रायल के अंतर्गत चार टीमों का गठन किया गया आर्ट्स फैकल्टी, साइंस फैकल्टी, एजुकेशन फैकल्टी और कॉमर्स फैकल्टी टीम। इस अवसर पर प्रॉक्टर डॉ. एहतेशामुल हक, डॉ. ज़फ़र आलम, डॉ. हयात अहमद, नसीम अहमद सहित अनेक शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
]]>परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार एवं कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र ने कॉलेज परिसर का औचक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने परीक्षा की सुचिता व व्यवस्था देखकर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान कुलपति ने महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर अफसर अली और उनकी टीम की सराहना की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण माहौल में हुई। प्राचार्य प्रो. अफसर अली स्वयं सुबह से ही परीक्षा संचालन में जुटे रहे। उन्होंने परिसर का भ्रमण कर यह सुनिश्चित किया कि किसी परीक्षार्थी को कोई असुविधा न हो। बाहर से आए विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन और सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई थी।
]]>