थानाध्यक्ष अहरौला अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि हृदय नारायण शुक्ला की तहरीर पर दीपक चौबे और विवेक चौबे के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है
]]>आजमगढ़। जिले के थाना कोतवाली पुलिस ने करीब चार माह पूर्व बीकॉम छात्र मोनू सिंह चौहान पर फायरिंग करने वाले आरोपी रिमांड पर लेकर उसकी निशानदही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल और कारतूस बरामद किया। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर हथियार और कारतूस को जब्त कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
वंसराज चौहान के पोते मोनू सिंह चौहान जो डीएवी कॉलेज में बीकॉम का छात्र है, 9 अक्टूबर 2025 को राहुल नगर मडया स्थित सोनू पांडेय के मकान में किराए के कमरे में बैठे थे। उसी समय उनके कमरे में अजीत शुक्ला पुत्र राजेश्वर शुक्ला, निवासी गढ़वल, थाना राजेसुल्तानपुर, जिला अम्बेडकरनगर और उनके साथी अंकित उपाध्याय पुत्र रमेश उपाध्याय, निवासी मुखलीसपुर, थाना कप्तानगंज आए। आरोप है कि दोनों ने असलहा लोड कर मोनू सिंह चौहान पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने आरोपी अजीत शुक्ला पुत्र राजेश्वर शुक्ला, गढ़वल, थाना राजेसुल्तानपुर, जिला अम्बेडकरनगर को सौरभ त्रिपाठी, चौकी प्रभारी रोडवेज, की टीम द्वारा रिमांड पर लेकर निशानदेही कराई। इस दौरान घटना में प्रयुक्त 32 बोर पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। घायल मोनू सिंह का इलाज बेदांता अस्पताल, लक्षीरामपुर में चल रहा है।
आज़मगढ़। जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित जुनेदगंज बाइपास पर शनिवार शाम बाइक सवार युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। स्थानीय लोगों द्वारा जिला अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के मारा कर्मनाथ पट्टी गांव निवासी 40 वर्षीय रजनीश उर्फ राजू शनिवार की शाम लगभग सात बजे बाइक से जिला मुख्यालय की ओर आ रहे थे।
जैसे ही वह कंधरापुर थाना क्षेत्र के जुनेदगंज बाइपास स्थित श्याम हॉस्पिटल के पास पुलिया पर पहुंचे, पीछे से आए बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दिया। गोली उनके दाहिने कंधे में लगी और वह मौके पर ही गिर पड़े।
स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलवाकर उन्हें जिला अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी रंजना पांडेय, जो जिला महिला अस्पताल में तैनात हैं, भी अस्पताल पहुंच गईं। उन्होंने जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों द्वारा धमकाने का आरोप लगाया है।
घटना की जानकारी होते ही एसपी डॉ. अनिल कुमार तथा सीओ सिटी शुभम तोदी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
]]>आज़मगढ़। अंबेडकरनगर जनपद के जैतपुर थाना क्षेत्र के तिघरा गांव के पास गुरुवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक हाशापुर खुर्द गांव निवासी 20 वर्षीय राजकमल यादव उर्फ बंटी पुत्र रामजी यादव था। वह अपने साथियों के साथ बाइक से अंबेडकरनगर की ओर गया हुआ था। रास्ते में बदमाशों ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृतक अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था, उसकी दो बहनें हैं और पिता की कुछ साल पहले ही मौत हो चुकी है।
]]>आजमगढ़। जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र के बसही जरमेजरपुर गांव में बीती रात घर के बरामदे में सो रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंचे आला अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की।
मिली जानकारी के अनुसार, तहबरपुर थाना क्षेत्र के बसही जरमेजरपुर गांव निवासी रामजीत सोमवार की रात अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। देर रात करीब तीन बजे अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। परिजन गंभीर अवस्था में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके कुछ देर बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार भी फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
एसएसपी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी और जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की कोई संतान नहीं थी और वह अपने भाइयों के परिवार के साथ रहता था। घटना की जांच के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है और हर पहलू से जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पियरोपुर गांव निवासी पतिराज यादव उर्फ टिल्ठु (51 वर्ष) प्रतिदिन की तरह सोमवार को दूध बेचने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि करीब साढ़े 11 बजे जब वे मंझरिया गांव के समीप पहुंचे, तभी बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से पतिराज यादव गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े औऱ स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।