आजमगढ़। जनपद पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्धारित समय से दो घंटे देर से कलेक्ट्रेट सभागार में एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सीएम को जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि एसआईआर के दौरान मृतक, डुप्लिकेट और गलत प्रविष्टियाँ पूरी तरह हटाई जाएं और एक भी मतदाता सूची से छूटने न पाए।
गुरुवार को निर्धारित समय से करीब दो घंटे देर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर लगभग 12 बजे पुलिस लाइन पहुंचे। इसके बाद 12:08 बजे वह कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे, जहां कमिश्नर विवेक, डीआईजी सुनील कुमार सिंह, डीएम रविन्द्र कुमार और एसपी डॉ. अनिल कुमार उपस्थित रहे।
पदाधिकारियों के साथ बैठक में एसआईआर की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। सीएम ने कहा कि बूथ स्तर पर मतदाता सूची पूरी तरह सही और अद्यतन होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि मृतक मतदाताओं के नाम हटाए जाएं, डुप्लिकेट प्रविष्टियों को चिन्हित कर समाप्त किया जाए और किसी भी मतदाता का नाम गलत तरीके से दर्ज न होने पाए। साथ ही मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जो मतदाता बाहर रहते हैं, उनसे संपर्क कर उनका एसआईआर भरवाया जाए, ताकि एक भी वास्तविक वोटर सूची से बाहर न रहे।
बैठक के बाद बाहर मीडिया से बात करते हुए सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने बताया कि बैठक का मुख्य विषय एसआईआर रहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत डेटाबेस सौंपते हुए मृतक और लापता मतदाताओं की संदिग्ध संख्या पर चिंता जताई है। सीएम ने संगठन के कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर जाकर वन-टू-वन संपर्क करने तथा जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, उन्हें शामिल कराने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस निर्वाचन आयोग ने उन्हें मुख्यमंत्री और सांसद बनाया, उसी पर सवाल उठाना जनमानस को गुमराह करने जैसा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव के मामले में कंफ्यूजन ही कंफ्यूजन है, सॉल्यूशन का पता नहीं जैसी स्थिति है। डॉ. राजभर ने दावा किया कि सुभासपा भाजपा के साथ केवल 2027 तक नहीं, बल्कि 2047 तक रहेगी।
वहीं, बैठक से बाहर निकलते हुए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि वर्तमान बिल राहत योजना से चार लाख से अधिक उपभोक्ता लाभान्वित हो चुके हैं। पुराने बकाए पर 100 प्रतिशत ब्याज माफी से ग्रामीणों को भारी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों में जहां भी वास्तविक समस्या मिलती है, वहां चेक मीटर लगाकर समाधान कराया जा रहा है।
]]>इस महाअभियान में 3869 बीएलओ और 392 सुपरवाइजरों की टीम ने घर–घर जाकर दो प्रतियों में गणना प्रपत्र बांटे, भरवाए और फिर डिजिटाइजेशन तक पूरी प्रक्रिया को युद्धस्तर पर पूरा कराया। जिले में कुल पंजीकृत मतदाता 37,14,258 हैं, जिनमें से विशेष पुनरीक्षण के दौरान 6,13,389 मतदाता नहीं मिले। इनमें 1,00,972 मृतक, 1,54,461 विलुप्त, 2,61,438 बाहर चले गए, 44,672 दोहरी प्रविष्टि और 51,846 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदेश दिया है कि जिन बूथों पर गणना प्रपत्र कम जमा हुए हैं, वहां दोबारा वेरीफिकेशन कराया जाएगा। यदि गायब मतदाताओं के बारे में सही जानकारी मिलती है तो उन्हें फिर से सूची में जोड़ा जा सकता है।
सहायक निर्वाचन अधिकारी ब्रजेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में एसआईआर का काम पूरा हो गया है। बीएलओ, एआरओ, नायब तहसीलदार और कानूनगो आदि जांच कर रहे हैं। कम होने वाले मतदाताओं के बारे में सही जानकारी 11 दिसंबर के बाद मिलेगी।
]]>
बूथ संख्या 233 प्रा0वि0 जलालपुर जगनन्दनपट्टी में फार्म डिजिटाइजेशन कम पाया गया। इंटरनेट की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ब्लॉक में वाईफाई स्थापित करने और तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बूथ संख्या 271 कोठा मु0 भटौली में 300 फार्म ऑनलाइन फीड हो चुके थे। एईआरओ की निष्क्रियता पर चेतावनी दी गई, जबकि सफाईकर्मी लालजीत यादव के अच्छे कार्य की प्रशंसा की गई।
बूथ संख्या 98 प्रा0वि0 उपटापार बांसगांव में 339, बूथ संख्या 86 में 404 और बूथ संख्या 33 पंचायत भवन रामेश्वरपुर में 250 फार्म डिजिटाइज किए गए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी बीएलओ को स्पष्ट रूप से बताया जाए कि फार्म भरने में कौन-कौन से दस्तावेज आवश्यक हैं। सुपरवाइजर प्रत्येक बीएलओ से मिलकर इसे सुनिश्चित करें।
बूथ संख्या 30, 31 एवं 76 में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सफाईकर्मियों की मदद से घर-घर जाकर फार्म जमा कराएं और दोपहर में डिजिटाइजेशन करें। अपात्र या सहयोग न करने वाले वोटरों की पहचान राशन कार्ड से करके आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बूथ संख्या 76 में 235 फार्म डिजिटाइज हो चुके थे, शेष 160 फार्म को उसी दिन फीड करने का आदेश दिया गया।
बूथ संख्या 273 प्रा0वि0 मेहदवारा में 299 फार्म फीड हो चुके थे। जिलाधिकारी ने कहा कि शेष फार्म घर-घर जाकर जमा कराए जाएं और तुरंत ऑनलाइन फीडिंग करें।
बूथ संख्या 243 एवं 305 कम्पोजिट विद्यालय कोयलसा द्वितीय में एईआरओ द्वारा अपेक्षित सहयोग न देने पर चेतावनी दी गई और लेखपाल/सुपरवाइजर को तत्काल निलंबित करने के आदेश दिए गए। अनुपस्थित पाए गए रामायन भारद्वाज को भी निलंबित किया गया। बूथ संख्या 63 में सभी बूथों पर लापरवाही मिलने पर जिलाधिकारी ने स्वयं बीएलओ के साथ मतदाता घर जाकर जानकारी प्राप्त की और सुधार सुनिश्चित कराया।
जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि फार्म भरने और डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग करें। जिन सफाईकर्मियों ने सक्रियता दिखाई, जैसे लालजीत यादव, जितेन्द्र, संदीप, अमन और दीपक, उनकी सराहना की गई।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी बूढनपुर, तहसीलदार बूढ़नपुर, एईआरओ/खंड विकास अधिकारी कोयलसा, अहरौला, अतरौलिया और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी प्रक्रियाओं की समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
]]>