रिपोर्ट_____अरुण यादव
आजमगढ़। जनपद में संगठित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलरियागंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय टप्पेबाज गिरोह के सदस्यों की करीब 15 लाख रुपये मूल्य की चार गाड़ियों को कुर्क कर लिया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति के विरुद्ध की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के तहत थाना बिलरियागंज पुलिस ने अभियुक्तों की संपत्तियों को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई संगठित अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
महाकुंभ, अयोध्या और काशी में श्रद्धालुओं को बनाते थे निशाना
पुलिस के अनुसार थाना जीयनपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 507/2025 के तहत विवेचना के दौरान पता चला कि गिरोह का सरगना राज उर्फ सावरिया अपने साथियों के साथ प्रयागराज महाकुंभ, अयोध्या, काशी विश्वनाथ मंदिर, लखनऊ सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों और मेलों में भीड़ का फायदा उठाकर श्रद्धालुओं के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी की टप्पेबाजी (स्नेचिंग) करता था। इसी अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।
ये चार वाहन हुए कुर्क
जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने निम्नलिखित चार वाहनों को कुर्क किया—
Maestro Edge (UP 50 CC 1456) – स्वामी: राज उर्फ सावरिया
Hero Splendor+ XTEC 2.0 (UP 50 DD 8778) – स्वामी: राज उर्फ सावरिया
Hero Splendor+ XTEC 2.0 (UP 50 CS 5876) – स्वामी: अरुण कुमार उर्फ समर
Hyundai Venue 1.2 Kappa MT SX (UP 50 CS 6046) – स्वामी: अरुण कुमार उर्फ समर
इन सभी वाहनों का कुल अनुमानित बाजार मूल्य करीब 15 लाख रुपये बताया गया है।
आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि जनपद में गैंगस्टर, संगठित अपराधियों और अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अपराधियों की अवैध कमाई और संपत्तियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
]]>आज़मगढ़। जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। प्रतापगढ़ निवासी यह महिला संगठित गिरोह के साथ मिलकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्नेचिंग व चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देती थी।
थाना जीयनपुर पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्ता अंजली उर्फ लक्ष्मी, निवासी बंधवा बाजार रोड, ग्राम सलाहपुर (थाना पट्टी, प्रतापगढ़) को ग्राम गडेरी पट्टी में सुरेश राम के घर से सुबह दबोच लिया।
अंजली संगठित गिरोह की सक्रिय सदस्य है, जिसका नेतृत्व राज उर्फ सवारिया करता है। यह गिरोह भीड़-भाड़ वाले स्थानों, साप्ताहिक बाजारों और मेलों में पहुंचकर सोने-चांदी की चैन, हार, कान की बाली, पर्स आदि की स्नेचिंग, जेबकटई और चोरी करता था। गिरोह के सदस्य धक्का-मुक्की कर चंद सेकंड में सामान निकालते और एक-दूसरे को पास कर घटनास्थल से अलग-अलग दिशाओं में फरार हो जाते।
गैंग में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं, जो मिलकर वारदातों को अंजाम देते थे। गिरोह पर तैयार गैंगचार्ट को जिलाधिकारी आज़मगढ़ पहले ही अनुमोदित कर चुके हैं।
अंजली पर 5 मुकदमे दर्ज हैं—जिनमें जेबकटई, चोरी, स्नेचिंग तथा गैंगेस्टर एक्ट सहित BNS की कई गंभीर धाराएँ शामिल हैं।
]]>