आजमगढ़ । जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गांव इस्लामपुरा में देर रात चाकूबाजी की घटना में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इस्लामपुरा निवासी 21 वर्षीय हस्सान अहमद पुत्र नौशाद अहमद शुक्रवार देर रात अपने साथी इरफान के साथ घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान किसी मामूली बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि इरफान ने गुस्से में आकर चाकू निकाल लिया और हस्सान पर हमला कर दिया।
हमले में गंभीर रूप से घायल हस्सान को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हस्सान बुनकरी का काम करता था और साड़ी के कारोबार से भी जुड़ा हुआ था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी शशिमौलि पांडेय के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है और आरोपी युवक की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
आज़मगढ़। जिले के बरदह थाना क्षेत्र के बरौना बाजार में सोमवार की शाम विवाद के दौरान सैलून संचालक ने युवक पर छुरा वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, बरदह थाना क्षेत्र के सतैनी गांव निवासी 19 वर्षीय शोभित यादव सोमवार की शाम अपने घर लौट रहे थे। वह बाइक से बरौना बाजार से गुजर रहे थे, तभी सैलून संचालक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान सैलून संचालक ने छुरा मारकर शोभित को घायल कर दिया।
घायल युवक को सीएचसी बरदह में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें जौनपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने हमलावर के खिलाफ थाना में तहरीर दे दी है।
]]>
बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम समेदा गांव में गणेश और लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान एक युवक आचानक आया और किसी व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया। घटना को देखकर आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत हस्तक्षेप में आए और युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने आरोपी को जमकर पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस इस मामले में कोई जानकारी देने से कतरा रही।
सिधारी थानाध्यक्ष हिमेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
]]>