रिपोर्ट______अरुण यादव
आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तहबरपुर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के 229.2 किलोमीटर के पास हुआ। घटना के बाद पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, लखनऊ निवासी सियाराम राजपूत ने बताया कि उनका भाई शंभू राजपूत अपने साथी विवेक पांडेय तथा पिकअप चालक के साथ पिकअप वाहन से जनरेटर लेकर लखनऊ से बलिया जा रहे थे। इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 229.2 किलोमीटर पर एक ट्रेलर सड़क पर लापरवाहीपूर्वक खड़ा था। सामने अचानक ट्रेलर आने से पिकअप वाहन उसमें जा भिड़ा।
हादसा इतना भीषण था कि शंभू राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विवेक पांडेय और पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
घटना की सूचना पर तहबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ट्रेलर संख्या PB13 BQ 9055 के अज्ञात चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है और मामले की विवेचना जारी है।
वहीं पुलिस का कहना है कि सड़क पर लापरवाही से वाहन खड़ा करना इस दर्दनाक हादसे का प्रमुख कारण प्रतीत हो रहा है। जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
]]>
आज़मगढ़।जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र के मोती बाबा मंदिर के पास मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार रामकेवल की मौत हो गई, जबकि उनका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सरदहां निवासी रामकेवल 43 वर्ष अपने रिश्तेदार हरिशंकर चौहान 44 वर्ष के साथ सोफीपुर बाजार से घर लौट रहे थे। बुधवार की शाम लगभग 7 बजे जब दोनों मोती बाबा मंदिर के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े। रामकेवल को गंभीर चोटें आईं, जबकि हरिशंकर भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रामकेवल को मृत घोषित कर दिया।
उनके रिश्तेदार हरिशंकर की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है और इलाज जारी है।
पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष विरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, जबकि ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।