इसके पहले यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में मनमानी और अवैध वसूली की शिकायतें भी जिलाधिकारी रविंद्र कुमार को मिली थीं। इस पर कार्रवाई करते हुए डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार को परीक्षा संबंधी कार्यों से अलग कर दिया था।
डीएम की इस कार्रवाई के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक मेडिकल अवकाश पर चले गए थे। जिलाधिकारी द्वारा शासन को भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर शासन ने तत्काल प्रभाव से उपेंद्र कुमार को आजमगढ़ से हटाकर प्रयागराज से अटैच कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, निरीक्षक निहार नंदन कुमार, जो प्रभारी निरीक्षक सरायमीर के पद पर तैनात थे, उन्हें क्राइम ब्रांच में स्थानांतरित किया गया है। वहीं, पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे को प्रभारी निरीक्षक सरायमीर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा, निरीक्षक कमलेश कुमार, जो अभिसूचना थाना सिधारी में तैनात थे, उन्हें क्राइम ब्रांच में भेजा गया है। जबकि क्राइम ब्रांच में कार्यरत निरीक्षक रूद्रभान पांडेय को निरीक्षक अभिसूचना थाना सिधारी में स्थानांतरित किया गया है।
बताया गया है कि इस बदलाव का उद्देश्य जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखना है। नए प्रभारी अपने-अपने थानों में सक्रिय रहेंगे और जनता की समस्याओं का समाधान समय पर करेंगे।
]]>जिन 34 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है, उनमें गंभीरपुर थाने के चार पुलिसकर्मी शामिल हैं। गंभीरपुर थाने पर तैनात इन पुलिस कर्मियों पर पासपोर्ट सत्यापन के साथ-साथ छोटे-छोटे मामलों में आर्थिक अपराध की गंभीर शिकायतें मिल रही थीं।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र में पासपोर्ट के नाम पर खेल किए जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। इस कार्रवाई में गंभीरपुर थाने से योगेंद्र मौर्य (पासपोर्ट सेल), आनंद पांडेय, रत्नेश और सुरेश को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेजा गया है।
इसके अलावा देवगांव कोतवाली में तैनात अनिल यादव, दिग्विजय तिवारी, दिनेश यादव और अजय पाल को भी पुलिस लाइन भेजा गया है। मुबारकपुर थाने में तैनात जयराम तिवारी, इजहार, प्रदीप यादव और मदन पटेल को भी लाइन हाजिर किया गया है।
पवई थाने से सज्जाद और अनुपम यादव को, दीदारगंज थाने से गुलाब यादव, राम सिंह यादव और राजेश यादव को पुलिस लाइन भेजा गया है।
मेंहनगर थाने से भैय्यालाल यादव और वसीम, बिलरियागंज थाने से विकास यादव को लाइन हाजिर किया गया है। महाराजगंज थाने पर तैनात जितेंद्र पांडेय, मिथिलेश पासवान और श्री नारायण यादव को भी पुलिस लाइन भेजा गया है। अतरौलिया थाने से शिवम सिंह, अहिरौला थाने से आदर्श शाह, तहबरपुर थाने से पंचदेव और प्रवीण सिंह को भी लाइन हाजिर किया गया है।
इसके साथ ही कप्तानगंज थाने में तैनात रहे अजय कुमार चौधरी और श्रवण शुक्ल, सरायमीर थाने पर तैनात विक्रम यादव और रमेश चंद्र गौड़, रानी की सराय थाने पर तैनात सूरज कुमार पांडेय को भी पुलिस लाइन भेजा गया है। इस प्रकार जिले के 16 थानों से कुल 34 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।
इसके अलावा जिले की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर तबादले भी किए गए हैं। कुल 19 थानों से 94 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें सिधारी थाने से 16, बरदह थाने से 2, फूलपुर थाने से 2, जीयनपुर थाने से 4, कोतवाली से 10 और रानी की सराय थाने से 16 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया गया है।
इसके साथ ही कंधरापुर थाने से 10, मुबारकपुर थाने से 9, जहानागंज थाने से 2, बिलरियागंज थाने से 4, रौनापार थाने से 5, अतरौलिया थाने से 3 और महाराजगंज थाने से 3 पुलिस कर्मियों को जिले के अन्य स्थानों पर भेजा गया है। वहीं सरायमीर थाने से 2 तथा पवई, तहबरपुर, देवगांव और गंभीरपुर थानों से एक-एक पुलिस कर्मियों का भी स्थानांतरण किया गया है।
वहीं बरदह थाने में पासपोर्ट कार्य देख रहे अजीत कुशवाहा के खिलाफ भी पासपोर्ट के नाम पर आर्थिक अपराध की लगातार शिकायतें मिलने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि अजीत कुशवाहा लंबे समय से थाने पर तैनात हैं और उनके खिलाफ मिल रही शिकायतों को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। जिले में हुई इस बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने मातहत अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अपने कार्य व्यवहार में पारदर्शिता रखें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इससे पूर्व भी भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमा दर्ज कर एक सब इंस्पेक्टर को जेल भेजा जा चुका है, जबकि बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है।
]]>एसएसपी डॉ. अनिल कुमार द्वारा जारी तबादला आदेश में किसी भी निरीक्षक का स्थानांतरण नहीं किया गया है, जबकि सभी तबादले उपनिरीक्षक स्तर के हैं। तबादले के तहत अधिकारियों को एक थाने या चौकी से हटाकर दूसरे थाने अथवा पुलिस चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तबादले में म०उ०नि० शशि सिंह, पुलिस लाइन से प्रभारी पुलिस चौकी बदरका थाना कोतवाली,
उ०नि० राज नारायण पाण्डेय प्रभारी चौकी बदरका से प्रभारी पुलिस चौकी अम्बारी, थाना फूलपुर, म०उ०नि० प्रियंका तिवारी, थाना फूलपुर से प्रभारी पुलिस चौकी एलवल थाना कोतवाली,
उ०नि० सूरज कुमार चौधरी, प्रभारी चौकी एलवल से थाना गम्भीरपुर, उ०नि० नीरज कुमार शुक्ला, प्रभारी पुलिस चौकी सठियांव, थाना मुबारकपुर से थाना मुबारकपुर।उ०नि० अखिलेश कुमार चौबे, प्रभारी चौकी सठियांव से थाना मुबारकपुर,
उ०नि० लवकुश कुमार सोनकर, थाना बिलरियागंज से थाना देवगांव,
उ०नि० चित्रांशु मिश्रा, थाना देवगांव से प्रभारी पुलिस चौकी आजमबांध, थाना जहानागंज,
उ०नि० अनिल कुमार, प्रभारी चौकी फरिहा से थाना अतरौलिया,
उ०नि० पवन कुमार सिंह, प्रभारी पुलिस चौकी रसीदगंज, थाना निजामाबाद से थाना अहरौला,
उ०नि० अमित कुमार तिवारी, थाना मेहनगर से प्रभारी चौकी सिंहपुर, उ०नि० रतन सिंह पटेल, थाना महराजगंज से प्रभारी चौकी इमिलिया।
उ०नि० मोहम्मद शाहिद खान, थाना मुबारकपुर से प्रभारी पुलिस चौकी बोगरिया, थाना तरवां।
उ०नि० मोहम्मद शमशाद खां, प्रभारी चौकी रसीदगंज से प्रभारी पुलिस चौकी सिंहपुर, थाना मेहनगर, उ०नि० रंजन कुमार साव, थाना अहरौला से थाना महराजगंज, उ०नि० अक्षय प्रताप सिंह, थाना मेहनगर से प्रभारी पुलिस चौकी इमिलिया, थाना जीयनपुर, उ०नि० अनुराग कुमार पाण्डेय, प्रभारी पुलिस चौकी हाजीपुर, थाना रौनापार से थाना फूलपुर, उ०नि० अखिलेश कुमार सिंह, प्रभारी चौकी हाजीपुर से प्रभारी चौकी बूढ़नपुर, थाना अतरौलिया, उ०नि० राम निहाल वर्मा, थाना कप्तानगंज से थाना निजामाबाद, म०उ०नि० सानिया गुप्ता, प्रभारी पुलिस चौकी बड़सरा खालसा, थाना कप्तानगंज से थाना अतरौलिया।
उ०नि० मायापति पाण्डेय, प्रभारी चौकी बड़सरा खालसा से थाना अतरौलिया।
उ०नि० यश सिंह पटेल, थाना कोतवाली से प्रभारी पुलिस चौकी माहुल, थाना अहरौला।
उ०नि० मानवेन्द्र प्रताप सिंह, थाना तहबरपुर से प्रभारी पुलिस चौकी सेमरी, थाना तहबरपुर।
उ०नि० उमाकान्त शुक्ला, प्रभारी चौकी सेमरी से थाना अहरौला, उ०नि० सत्येन्द्र कुमार, पुलिस लाइन से प्रभारी पुलिस चौकी अम्बारी, थाना फूलपुर, उ०नि० रज्जन द्विवेदी, प्रभारी चौकी अम्बारी से थाना दीदारगंज, उ०नि० पुष्पेन्द्र सिंह, पुलिस लाइन से थाना फूलपुर।
उ०नि० रामदुलार यादव, पुलिस लाइन से थाना अहरौला, उ०नि० रवीन्द्र प्रताप यादव, पुलिस लाइन से थाना कोतवाली, उ०नि० सुरेश सिंह यादव, पुलिस लाइन से थाना कोतवाली।
उ०नि० योगेन्द्र सिंह यादव, पुलिस लाइन से व०उ०नि० थाना देवगांव, उ०नि० धुरन्धर, पुलिस लाइन से थाना बिलरियागंज।
एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने सभी संबंधित उपनिरीक्षकों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
आज़मगढ़: बाइक और मैजिक की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत
]]>आज़मगढ़। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत और चुस्त बनाने के लिए एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने जिले के एक निरीक्षक और 5 उप-निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
जिसमे निरीक्षक राज कुमार सिंह को प्रभारी SWAT से प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर बनाया गया है। उप-निरीक्षक जितेन्द्र बहादुर सिंह को थानाध्यक्ष जीयनपुर से क्राइम ब्रांच में तैनात किया गया है। अमित मिश्रा को थानाध्यक्ष अतरौलिया से थानाध्यक्ष अहरौला, प्रदीप कुमार को थानाध्यक्ष अहरौलिया से क्राइम ब्रांच, देवेन्द्रनाथ दुबे को थानाध्यक्ष कप्तानगंज से थानाध्यक्ष अतरौलिया और जय प्रकाश को प्र०चौ० बोगरिया से थानाध्यक्ष कप्तानगंज बनाया गया है।
]]>