आज़मगढ़। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में आकाश कुमार ने पहली रैंकिंग हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाने का काम किया है। आकाश कुमार को 500 में 467 अंक हासिल हुए। 93.40 प्रतिशत अंक हासिल करके आकाश कुमार ने जिले का गौरव बढ़ाने का काम किया है। वहीं राजशेखर यादव दूसरे और अंकित यादव तीसरे स्थान पर है।
पहली रैंकिंग हाडिल करने वाले आकाश कुमार के पिता खाड़ी देश मे नौकरी करते हैं जबकि मां दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करती हैं। आकाश अपने नाना नानी के घर रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।
आकाश कुमार ने बताया कि नियमित 8 घंटे की पढ़ाई करता था। इस पढ़ाई के दौरान जो भी डाउट रहते थे उन्हें स्कूल के शिक्षकों से क्लियर करवाता था। ऐसे में मेरी सफलता में विद्यालय के शिक्षकों का भी बड़ा योगदान है। इंटरमीडिएट के टॉपर आकाश कुमार का कहना है कि मोबाइल का सदुपयोग और दुरुपयोग दोनों होता है ऐसे में हमने सोशल मीडिया का उपयोग किया और बहुत से शिक्षा के जो चैनल चलते थे। उन्हें देखकर अच्छा प्रयोग किया। जो नहीं समझ में आया उसे भी क्लियर किया। इंटरमीडिएट के टॉपर आकाश कुमार का कहना है कि इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना सपना है।
वही हाईस्कूल की परीक्षा में अहरौला के प्रिंस प्रजापति और मित्तूपुर की श्रुति ने 95.33% मार्क के साथ जिला टॉप किया है। प्रिंस एस पी ए एम इंटर कॉलेज के छात्र है, श्रुति राम सागर बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। दूसरे स्थान पर गंभीरपुर की गरिमा गोड़ रहीं। इन्होंने 95.17% अंक हासिल किए। वहीं तीसरे नंबर पर आर्य यादव रहें। इन्होंने 94.67% मार्क प्राप्त किए। वे के बालिका इंटर कॉलेज के छात्र हैं।
]]>हाईस्कूल में यश प्रताप सिंह टॉपर
रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज, उमरी (जालौन) के छात्र यश प्रताप सिंह ने हाईस्कूल में 97.83% अंक प्राप्त कर टॉप किया है। दूसरे स्थान पर अंशी और अभिषेक यादव (97.67%) रहे, जबकि तीसरे स्थान पर ऋतू गर्ग, अर्पित वर्मा और सिमरन गुप्ता (97.50%) रहे।
इंटरमीडिएट में महक जायसवाल ने मारी बाज़ी
बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, भुलाई की छात्रा महक जायसवाल ने 12वीं में 97.20% अंक प्राप्त कर टॉप किया। दूसरे स्थान पर साक्षी, आदर्श यादव, शिवानी सिंह और अनुष्का सिंह (96.8%) रहे, जबकि मोहिनी (96.4%) तीसरे स्थान पर रहीं।
परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक 8,140 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। हाईस्कूल के 27.32 लाख और इंटर के 27.05 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 2 अप्रैल तक पूरा कर लिया गया था।
टॉपर्स को मिलेगा पुरस्कार
बोर्ड ने घोषणा की है कि राज्य स्तरीय टॉपर्स को ₹1 लाख नकद और लैपटॉप दिया जाएगा। जिला स्तर के टॉपर्स को ₹21,000 का पुरस्कार मिलेगा। मेरिट लिस्ट रिजल्ट के साथ ही जारी की गई है।
कम से कम 33% अंक जरूरी
पास होने के लिए हर विषय में न्यूनतम 33% अंक लाना अनिवार्य है। एक या दो विषयों में असफल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा।
इस वर्ष का रिजल्ट यूपी बोर्ड के छात्रों की मेहनत, लगन और आत्मविश्वास का प्रतीक है। यह सफलता न सिर्फ छात्रों के लिए, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बन गई है।
प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 का परिणाम 25 अप्रैल को यूपी बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से जारी किया जाएगा। पहली बार होगा कि परीक्षा परिणाम जारी किए जाने के बाद अंकपत्र/प्रमाणपत्र डिजिलॉकर पर उपलब्ध कराया जाएगा।
इसके बाद पूर्व की तरह विद्यालयों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए 54.38 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च तक कराई गई थी। इसके लिए 8140 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 3.02 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी थी।
रिजल्ट जारी होने की टाइमिंग भी सामने आ चुकी है। रिजल्ट 12.30 बजे घोषित किया जाएगा उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से दो अप्रैल तक 261 केंद्रों पर कराया गया। निर्धारित अवधि में कुल 2.84 करोड़ उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया था।