आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौ जुलाई को आजमगढ़ आ सकते हैं। वे सठियांव इलाके में केरमा गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेव-वे के किनारे बृहद पौधरोपण अभियान में शामिल होंगे। इसके आसपास ही मुख्यमंत्री की जनसभा भी हो सकती है।
मुख्यमंत्री के आगमन की जानकारी मिलने के बाद शनिवार को डीएम-एसपी मौके पर पहुंचे और कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के केरमा गांव में प्रदेश के मुखिया का आगमन हो सकता है। इसकी तैयारिया शुरू हो चुकी हैं। सीएम कार्यालय से सूचना मिलने के बाद शनिवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और एसएसपी हेमराज मीना केरमा गांव पहुंचे।
डीएम ने हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल के लिए जमीन का सर्वे कराया। उनके साथ कई अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास यूपीडा की करीब 17 हेक्टेयर जमीन खाली पड़ी है। नौ जुलाई को बृहद पौधरोपण अभियान के तहत इस जमीन में 12 हजार पौधे लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री पौधरोपण करने के साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुट गया है। शनिवार को डीएम-एसपी के अलावा डीसी मनरेगा रामउदरेज यादव, खंड विकास अधिकारी राजकिशोर सिंह, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता शंकर्षण लाल, तहसीलदार विवेकानंद, एपीओ निर्भय राय आदि ने भी सीएम के कार्यक्रम को लेकर व्यवस्था का जायजा लिया।
]]>लखनऊ। सिख प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात कर प्रतीक चिह्न प्रदान किया। प्रतिनिधिमंडल से मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख धर्म के नवें गुरु तेग बहादुर का 350वां शहीदी दिवस पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा। एक वर्ष तक चलने वाले इस आयोजन की शुरुआत 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास में मनाए जाने वाले वीर बाल दिवस से होगा। इसका समापन अगले वर्ष भव्य समारोह के साथ होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश व धर्म की स्थापना के लिए सिख गुरुओं का बलिदान अनुकरणीय है, इसलिए सिख गुरुओं के त्योहारों को पूरे प्रदेश में परंपरागत तौर पर उल्लास के साथ मनाया जाए। आगामी सत्र से सिख गुरुओं के त्याग और बलिदान की अमर गाथा को स्कूली पाठ्यक्रमों का हिस्सा बनाया जाएगा। गुरु तेग बहादुर के जीवनवृत्त पर आधारित पुस्तक भी तैयार की जाएगी। इस विशेष अवसर पर 11,000 सहज पाठ का महायज्ञ भी किया जाएगा।
प्रदेश में वीर बाल दिवस का विशेष समारोह होगा, जिसमें होने वाले गुरु ग्रंथ साहब के पाठ के लिए सभी ग्रंथियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। सभी गुरुद्वारों में होने वाले इस आयोजन में सांसद, महापौर, विधायक, विधान परिषद सदस्य समेत जनप्रतिनिधियों व गण्यमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया जाए। सभी सिख गुरु यह हमारे प्रेरणास्रोत हैं। इनसे जुड़े विषयों पर कविता, निबंध व वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाए।
]]>
इस दौरान बीच-बीच में मोदी-योगी…लहराए भगवा ध्वज जैसे गाना बज रहा है। रोड शो के दौरान लोग फूल बरसा रहे हैं, इस दौरान सेल्फी लेने की भी होड़ मची हुई है। सड़क के किनारे लोग नाचते-गाते और झूमते दिख रहे हैं। इस दौरान लोग पीएम मोदी का कटआउट लेकर भगवा ध्वज लहरा रहे हैं। बंटोगे तो कटोगे का नारा भी गूंज रहा है। वहीं विपक्ष को लेकर लोग नारा लगा रहे हैं कि दंगाई सब साथ हुए, जातिवाद, परिवारवाद के चेहरे सब बेनकाब हुए।

जैसे-जैसे रथ आगे बढ़ा, भीड़ बढ़ती चली गई। हर गली से लोग आते गए और रोश शो में जुड़ते रहे। लोगों से मथुरा काशी व अयोध्या याद रहने की अपील की गई। बंटोगे तो कटोगे के पोस्टर लहराए। फतवा से न फरमान से, देश चलेगा बाबा साहब के संविधान से। स्वागत है भई स्वागत है। जैसे गाने बीच-बीच में बजते रहे।

रोड शो के दौरान पूरा बाजार बंद रहा। रथ जैसे घर के सामने आता, ऊपर से फूल बरसते हैं। घरों से एक रहेंगे तो सेफ (सुरक्षित) रहेंगे के पोस्टर लहराए। फिर गाना बजा आ गए भगवाधारी…छतों से युवाओं में फोटो खींचने का क्रेज साफ दिख रहा था।इसके अलावा गली-गली और बस्ती-बस्ती… सुरेश अवस्थी… के नारे लगते रहे। झूलेलाल मंदिर से जुड़े सिख समाज उमड़ पड़ा। योगी पीरोड पर गोपाल टाकीज चौराहा पर हैं। अभी उन्हें संगीत टाकीज चौराहा तक जाएंगे। भगवा रंग में लोग रंगे दिखे।
सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि सुरेश अवस्थी के समर्थन में जो उत्साह दिखाया, उसकी आप लोगों की बधाई है। 20 नवंबर को ध्यान रखना है कि बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे। सेफ रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि दो बातें मत जाना भूल, राम मंदिर कमल का फूल। जय श्री राम।
]]>उन्होंने कहा कि लोकआस्था, प्रकृति प्रेम और सूर्योपासना के महापर्व छठ पर हमरे तरफ से आप सब माता-बहनें और भोजपुरी समाज के लोगों को बहुत-बहुत मंगलकामनाएं। छठी मैया के आशीर्वाद से हमरे प्रदेश के सभी लोगों के जीवन में सुख और खुशहाली बनल रहे यही प्रार्थना बा। जय जय छठी मैया।
https://x.com/myogiadityanath/status/1854385632451481608?t=79zYYy3ePjlcbATlj3w0ew&s=19
( लिंक पर क्लिक कर CM का बधाई संदेश सुने)
छठ पर्व पर पूजा के लिए प्रदेश के जिलों में शासन-प्रशासन ने पूरे इंतजाम किए हैं। घाटों की साफ-सफाई की गई है और प्रकाश की पूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।
]]>