मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से प्रदेश के मौसम में बदलाव के संकेत हैं। तीन से चार दिनों के लिए उत्तर प्रदेश में लू के थपेड़ों से राहत मिलने वाली है। प्रदेश के तराई इलाकों समेत 23 जिलों में गरज चमक संग बूंदाबांदी तो 13 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इस बीच इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है।
सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर एवं आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है।
सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर एवं आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना है।
]]>
लखनऊ। राजधानी में बृहस्पतिवार को सुबह होते ही, घने काले बादलों और झोंकेदार हवाओं संग जमकर बरसात शुरू हुई। घने बादलों की मौजूदगी से दिन में ही अंधेरा छा गया। बारिश और हवाओं की वजह से तापमान गिरने से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को राहत महसूस हुई।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से लखनऊ में पूर्वा और पछुआ हवाओं के समागम होने की वजह से यह आंधी और बरसात देखने को मिली है। लखनऊ में सुबह 8:30 बजे तक 7 मिमी. बारिश दर्ज की गई। जबकि एयरपोर्ट के इलाके में यह 2 मिमी. रिकॉर्ड की गई। लखनऊ व आसपास के जिलों बाराबंकी, रायबरेली,सीतापुर आदि में भी अच्छी बारिश देखने को मिली।
गेहूं की फसल को होगा नुकसान
इस आंधी और भारी बारिश से जिन किसानों की गेहूं की फसल अभी कटी नहीं है, उनके नुकसान की आशंका है। झोंकेदार हवाओं से, गेहूं की फसल लेट जाएगी और किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
गोंडा में खड़ी फसल गिरी
गोंडा में बुधवार की रात एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा के साथ बारिश होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई। कहीं पर गेहूं की पकी फसल गिर गई तो कहीं पर कटाई के बाद भीग गई। इससे किसानों को दिक्कत हुई। हालांकि बृहस्पतिवार की सुबह मौसम साफ है। आसमान में हल्के बादल देखे जा सकते हैं।
सीतापुर में छाए हैं बादल
बुधवार देर रात मौसम ने करवट ली है। तेज हवाएं चल रही हैं। सुबह से ही बदली छाई है। इससे पारे में भी गिरावट आई है। लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है।
श्रावस्ती मे पहले आंधी बारिश के संग गिरे ओले
जिले में बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे अचानक धूल भरी तेज हवाएं चली। इसके बाद जिले के अधिकांश हिस्सों में बरसात हुई। इस बीच सिरसिया क्षेत्र में करीब पांच मिनट तक मटर के समान ओले भी गिरे। इस दौरान जिले के कई क्षेत्रों की बत्ती गुल हो गई, जो अब तक बहाल नहीं हुई है। जिले में अभी भी घने बादल छाए हुए है। भिनगा व आसपास के क्षेत्र में गुरुवार सुबह भी बूंदाबांदी हुई। इससे जहां गेहूं की मड़ाई का कार्य बाधित हो गया। वहीं बरसात की संभावना को लेकर किसान परेशान है।
जिले में तेज हवा के साथ अचानक बुधवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे बारिश हुई। इससे फसलों को काफी नुकसान हुआ है। मौसम में आए बदलाव से गर्मी से राहत मिली लेकिन आफत भी रही। शहर के साथ ही ललिया, पचपेड़वा, श्रीदत्तगंज आदि इलाकों में पक चुकीं गेहूं की फसल खेत में गिर गईं हैं। इससे किसानों को नुकसान हुआ है। कुछ क्षेत्रों में पशु शेड टूट गये हैं। फूस के घरों के भी क्षतिग्रस्त होने की संभावना है।
]]>तेज हवाओं ने उमस से परेशान लोगों को ठंडी फिजाओं का अहसास कराया। हालांकि, मौसम विज्ञानियों के मुताबिक यह राहत अल्पकालिक है। रविवार से पूरे प्रदेश में मौसम सामान्य हो जाएगा और तापमान में लगातार वृद्धि शुरू हो जाएगी।
शनिवार को लखनऊ समेत पश्चिमी यूपी के मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत और बुलंदशहर समेत कई जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाओं का दौर चला। लखनऊ में भी सुबह से ही बादल छाए रहे और दोपहर होते-होते हल्की बारिश हुई है। 20-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं पछुआ हवाओं ने दिन का तापमान करीब 3 डिग्री तक गिरा दिया, जिससे लोगों को राहत महसूस हुई।
पश्चिमी यूपी के आगरा, मुरादाबाद समेत कई इलाकों में आज तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है तो वहीं पूर्वी यूपी में अगले तीन दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में आज 20 मार्च को प्रदेश के दोनों संभाग पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है और मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।
यूपी के 29 जिलों में आंधी तूफ़ान के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी के 29 जिलों में आज कई जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं। प्रदेश में गुरुवार को आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, जौनपुर, कौशांबी, आजमगढ़, मऊ, वाराणसी, संत रविदास नगर, प्रयागराज, मीरजापुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर और बलिया में तेज हवाओं और बिजली की चमक के साथ बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है हालांकि इसके बाद किसी तरह के बदलाव का अनुमान नहीं है।. इस बीच पिछले 24 घंटों में बांदा में सबसे गर्म जनपद रहा। यहां अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि कानपुर में सबसे कम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
]]>प्रदेश में शुक्रवार को दिन के पारे में उछाल के साथ ही धूप की तपिश और हवा में रूखेपन के साथ गर्माहट महसूस हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार यूपी में शुक्रवार से अगले दो-तीन दिनों में, दिन के तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त देखने को मिलेगी। इसके साथ ही धीरे-धीरे रात का पारा भी चढ़ेगा। वहीं शुक्रवार को 34.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ झांसी प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं 9.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ अमेठी सबसे ठंडा रहा।
होली पर होगी गर्मी
13 और 14 मार्च को होने वाली होली पर प्रदेश में किसी भी प्रकार का चक्रवात सक्रिय नहीं होगा। सुबह और शाम को छोड़कर मौसम में ठंड का एहसास नहीं दिखेगा। होली के दौरान दिन में तीखी धूप होगी साथ ही हवाएं भी गर्म रहेंगी।
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही, 28 फरवरी से एक मार्च के बीच सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि हो सकती है।
दो मार्च तक बदला रहेगा मौसम
इसके अलावा सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल और आसपास के इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि दो मार्च से पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा।
इन जिलों में वज्रपात की आशंका
एक से तीन मार्च के बीच गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं सहित कई जिलों में वज्रपात (आकाशीय बिजली गिरने) की आशंका है।
आज होगी बारिश
गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को बादल रहेंगे, अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में शुक्रवार को बारिश की संभावना जताई गई है।
सबसे गर्म रहा कानपुर
कानपुर की बात करें तो लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभों की वजह से तापमान में एक दिन कमी तो दूसरे दिन सबसे ज्यादा गर्मी वाला मौसम बन रहा है। गुरुवार को ऊंचाई पर मौजूद बादलों की वजह से सूरज की सीधी धूप जमीन पर पड़ी। इससे गुरुवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन बन गया जब दिन का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री पर पहुंच गया।
दो दिन तक होगी बादलों की आवाजाही
फरवरी महीने में अब तक दो बार अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार जा चुका है। मौसम में गर्मी की वजह हवा की दिशा का बदलाव और सुस्त रफ्तार भी है। उत्तर -पश्चिम दिशा में चल रही हवा गुरुवार से दक्षिण -पश्चिम हो गई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, अभी दो दिन तक हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। हल्की वर्षा की भी संभावना है।
रात में बढ़ी गर्मी
मौसम में उतार-चढ़ाव का यह सिलसिला मार्च के प्रथम सप्ताह तक जारी रहेगा। इससे पहले अधिकतम तापमान 21 फरवरी को 30.2 डिग्री रहा था। गुरुवार को यह 30.6 डिग्री सेल्सियस हो गया जो इस साल अब तक का सर्वाधिक तापमान और सामान्य से करीब 04.0 डिग्री अधिक है। रात की गर्मी भी बढ़ रही।
]]>इधर, बुधवार को कुछ जिलों में बादल छाए रहे व धीमी गति से हवा चली। मगर तापमान में ज्यादा गिरावट न होने से लोग गर्मी से परेशान रहे। जबकि वाराणसी व प्रयागराज में अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। पश्चिम यूपी में मौसम सूखा रहा, पर शाम में तापमान में कुछ गिरावट हुई और हवा की गति मध्यम बनी रही है। गोरखपुर व मिर्जापुर जैसे पूर्वी यूपी के क्षेत्रों में भी गर्मी का प्रभाव बना है।
मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में आसमान साफ रहेगा। शाम व सुबह के समय धुंध, हल्का कोहरा रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक आगामी 20 व 21 फरवरी को प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
20 व 21 फरवरी को सीतापुर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में हल्की बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
बुधवार को वाराणसी में प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रयागराज में अधिकतम तापमान 31.8, हमीरपुर 31.2, आगरा 30.0, कानपुर 30.4 व लखनऊ 29.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा।
]]>लगातार तीन माह सामान्य से अधिक गर्म
बीते दिसंबर से लेकर इस बार जनवरी और अब फरवरी के भी सामान्य से गर्म रहने का पूर्वानुमान चिंताजनक है। फरवरी में बारिश भी सामान्य से कम होने का पूर्वानुमान है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि फरवरी भी सामान्य से गर्म रहने वाला है। बारिश भी सामान्य से कम रहने वाला है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ वसंत पंचमी के बाद तीन फरवरी से सक्रिय हो रहा है जो पूरे प्रदेश में तीन से सात फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश कराएगा। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के 35 जिलों में घने कोहरे की संभावना जताई है।
आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में।
]]>बुधवार को लखनऊ और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जिससे लोगों को दिन में गर्मी महसूस हुई। जबकि न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने से दिन के समय बाजारों और सड़कों पर बहुत से लोग गर्म कपड़ों के बिना नजर आए।
धूप में तेज चमक के कारण कुछ लोग छांव तलाशते दिखे। वहीं, रात के समय ठंड और सुबह के समय हल्के कोहरे के आसार हैं। गुरुवार सुबह और देर रात मध्यम कोहरा रहने की संभावना है, लेकिन तापमान में विशेष बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। उधर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद समेत कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
मौसम विभाग ने इन जिलों में वज्रपात की भी संभावना जताई है। गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे तक के लिए मौसम विभाग ने यहां बारिश काे लेकर अलर्ट जारी किया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ठंड और घने कोहरे का असर देखने को मिलेगा। वहीं देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बहराइच समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अत्यंत घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
शुक्रवार को भी इन क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नेपाल के तराई क्षेत्र को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 24 जनवरी तक मौसम में अधिक बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है। 24 जनवरी से 27 जनवरी तक लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट हो सकती है। इसमें कुछ जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा।
]]>तराई के सात जिलों में अत्यधिक कोहरे के ऑरेंज अलर्ट के साथ ही प्रदेश के 40 जिलों में घना कोहरा छाने की चेतावनी है। मंगलवार को यूपी के कुछ तराई जिलों को छोड़कर ज्यादातर इलाकों में अच्छी धूप खिली। तेज धूप की वजह से दिन के तापमान में बढ़ोतरी भी दिखी। वहीं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली। बुधवार से हवा की रफ्तार घटेगी।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 22 व 23 जनवरी को नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल व आसपास के इलाकों में।
देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर व आसपास के इलाकों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बिजनौर समेत 40 जिलों में घना कोहरा छाएगा।
]]>