दोपहर तक लोग रंगों की बरसात में सराबोर रहे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते एक-दूसरे को रंग लगाते रहे। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे के बाद कई स्थानों पर कपड़ा फाड़ होली का दौर भी शुरू हो गया। पुरानी कोतवाली, कालीनगंज रोड, मुख्य चौक और शंकर जी तिराहा पर युवाओं ने जमकर कपड़ा फाड़ होली खेली। इस दौरान कई युवक अधनंगे हालत में ही नाचते-गाते और झूमते हुए अपने घरों की ओर लौटते दिखाई दिए। यही हाल कमोवेश ग्रामीण इलाकों में भी देखा गया।
शाम होते-होते रंगों की होली का दौर थम गया और लोग एक-दूसरे के घर जाकर अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई देने लगे। हालांकि होली की खुमारी में कुछ जगहों पर हुड़दंगियों के बीच मारपीट की घटनाएं भी सामने आईं। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस की गाड़ियां लगातार सायरन बजाते हुए शहर में गश्त करती रहीं।
आजमगढ़। जिले के थाना रानी की सराय पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत शातिर अपराधी नियाजुद्दीन उर्फ मोटू की अवैध संपत्ति (वाहन) को कुर्क किया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन एवं जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ के आदेशानुसार की गई।
थाना कंधरापुर में दर्ज मुकदमा के आरोपी नियाजुद्दीन उर्फ मोटू, पुत्र स्व0 इस्तेखार, ग्राम खानका, थाना बिलरियागंज, आजमगढ़, एक सक्रिय गैंग का सरगना है। यह अभियुक्त गोवंश तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों से अवैध धन अर्जित करता रहा है। अभियुक्त के खिलाफ गोवंश तस्करी, आर्म्स एक्ट, NDPS एक्ट, गैंगस्टर एक्ट के तहत मामले दर्ज है।
अभियुक्त द्वारा अवैध धन से 24 दिसम्बर .2021 को स्प्लेंडर प्लस वाहन खरीदा गया था, जिसका मूल्य ₹45,000/- है। जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ के आदेशानुसार वाहन को धारा 14(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया।
]]>आजमगढ़। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़ियां बाजार में मंगलवार को सड़क पार करते समय एक बुजुर्ग की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सुमेरपुर गांव निवासी 65 वर्षीय सोफी राम पुत्र स्वर्गीय रामखेलावन मंगलवार को दोपहर में किसी काम से कौड़ियां बाजार गए थे। बाजार में वह सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सोफी राम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीयों ने इलाज के लिए रानीपुर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
]]>आजमगढ़। जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के साहडीह गांव में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
मिली जानकारी के अनुसार, रौनापार थाना क्षेत्र के साहडीह गांव निवासी 40 वर्षीय सुरेश यादव की मौत हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आने से हो गई। बताया गया कि सुरेश की पड़ोसी मालती देवी के हैंडपंप में टुल्लू पंप लगा था, जिसमें करंट उतर गया था। गुरुवार सुबह जब मालती पानी भरने गईं, तो करंट की चपेट में आ गईं और चीखने लगीं। उनकी आवाज सुनकर पड़ोसी सुरेश यादव और 70 वर्षीय परमहंस मौके पर पहुंचे और बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों को भी करंट लग गया। इस दौरान सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मालती और परमहंस गंभीर रूप से झुलस गए।
दोनों झुलसे लोगों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक सुरेश के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। चार साल पहले ही उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
]]>