आज़मगढ़ । जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र में ₹25,000 के इनामी फरार आरोपी शिवाजी उर्फ दिलगोस के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। बाजा के साथ गांव में मुनादी कराकर लोगों को सूचित किया गया, जिसके बाद पुलिस टीम ने धारा 84 BNSS के तहत आरोपी के घर नोटिस चस्पा किया।
थाना दीदारगंज पर पंजीकृत मुकदमे से जुड़े प्रकरण में नामजद अभियुक्त शिवाजी उर्फ दिलगोस पुत्र संतोष सिंह, निवासी ग्राम इरनागोकुलपुर, थाना दीदारगंज, जनपद आज़मगढ़ लंबे समय से फरार चल रहा है। आरोपी पर ₹25,000 का इनाम घोषित है।
इस मुकदमे की विवेचना पूर्व में चौकी प्रभारी मार्टिनगंज द्वारा की जा रही थी। बाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ के आदेशानुसार इसे थाना दीदारगंज से हटाकर थाना फूलपुर स्थानांतरित किया गया, जहाँ वर्तमान में विवेचना उप निरीक्षक अनुराग कुमार पाण्डेय द्वारा की जा रही है।
मामले में अन्य नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय भेजा जा चुका है, जबकि शिवाजी उर्फ दिलगोस न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट तथा धारा 84 BNSS की कार्रवाई 12.11.2025 के बावजूद पेश नहीं हुआ।
शनिवार को थाना फूलपुर पुलिस द्वारा बाजा के साथ गांव में मुनादी कराई गई, जिसमें ग्रामीणों को आरोपी की फरारी और न्यायालय के आदेशों की जानकारी दी गई। मुनादी के बाद उप निरीक्षक अनुराग कुमार पाण्डेय मय पुलिस टीम ने नियमानुसार धारा 84 BNSS के अंतर्गत आरोपी के घर नोटिस चस्पा कर तामीली की प्रक्रिया पूरी की।
]]>आजमगढ़। जिले के थाना दीदारगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त को कुशलगांब बाजार चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में थाना दीदारगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
वादिनी की तहरीर पर दर्ज मुकदमा में आरोप था कि अभियुक्तगण द्वारा गाली-गलौज करने से मना करने पर वादिनी पर लाठी-डंडे व रॉड से जानलेवा हमला किया गया था। घटना के बाद मुख्य अभियुक्त फरार चल रहा था।
बुधवार को उ0नि0 पंकज कुमार सिंह, हमराह हे0का0 सुजीत कुमार मौर्या के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त कुशलगांब बाजार चौराहे के पास मौजूद है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन पुलिस द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम शुभम उर्फ छंगू बताया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय रवाना कर दिया।
]]>