आज़मगढ़। जिले के बरदह थाना क्षेत्र के जीवली बाजार के पास शनिवार की सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक टेंट हाउस में काम करता था और अपनी मौसी के घर जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सरायमीर थाना क्षेत्र के सेनुरी गांव निवासी 25 वर्षीय नीतीश यादव ठेकमा स्थित एक टेंट हाउस में काम करता था। शुक्रवार को वह अपनी मौसी मीना देवी पत्नी स्वर्गीय उदयराज के घर, जनपद जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुरेथू गांव जाने के लिए निकला था। टेंट मालिक ने उसे बस में बैठाया था, लेकिन वह अपनी मौसी के घर नहीं पहुंच सका।
शनिवार की सुबह जीवली बाजार के पास सड़क किनारे पेड़ के नीचे उसका शव मिला। उसके पैर में फ्रैक्चर था और चेहरे व पीठ पर चोट के निशान थे। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुची पुलिस ने शव की पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
सीओ लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भोर करीब तीन बजे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।
]]>
आजमगढ़। जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। भकुराचांदी गांव में युवक का शव फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अजय उर्फ श्रीकांत (30 वर्ष) पुत्र राम प्रसाद, निवासी सतनहर गांव थाना रानी सराय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अजय पिछले करीब छह महीनों से अपने बड़े भाई की ससुराल भकुराचांदी गांव में रह रहा था।
रविवार की रात करीब आठ बजे परिजन जब उसे खाना खाने के लिए छत पर बुलाने गए, तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। अजय का शव छत पर दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका हुआ था।
परिजनों ने शोर मचाया और आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, अहरौला थाना क्षेत्र के कंदरा गांव निवासी 22 वर्षीय वृजमोल यादव, जो मुंबई में रहता था, शनिवार दोपहर अपने मौसेरे भाई 20 वर्षीय राम प्रवेश यादव (निवासी भरमा, थाना पवई) के साथ बाइक से दवा लेने माहुल जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक माहुल-फुलवरिया मार्ग पर गौसपुर गांव के पास पहुंची, सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि वृजमोल यादव, उसका मौसेरा भाई राम प्रवेश यादव और दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही अहरौला पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने वृजमोल यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि राम प्रवेश यादव की हालत नाजुक देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया।
दूसरी बाइक पर सवार घायलों की पहचान बरामदपुर गांव निवासी 20 वर्षीय आसिफ, 21 वर्षीय आफताब और 19 वर्षीय सारिक के रूप में हुई है, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि मृतक वृजमोल यादव दो भाइयों और तीन बहनों में चौथे नंबर पर था। उसके पिता विक्रम यादव गांव के पूर्व प्रधान रह चुके हैं।
जैसे ही हादसे की सूचना परिवार को मिली, घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने बताया कि मृतक के माता-पिता रोज़गार के सिलसिले में लुधियाना में रहते हैं। विजय भी उन्हीं के साथ लुधियाना में काम करता था और करीब एक माह पहले ही गांव लौटा था। विजय अविवाहित था और दो भाइयों में सबसे छोटा था।
अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
सूचना पर मुबारकपुर और नगर कोतवाली पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और रात करीब 12 बजे तक कुएं में तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने कुएं के पास उगी झाड़ियों को भी साफ कराया। शनिवार की सुबह से मुबारकपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने दोबारा तलाश शुरू की। कुआं काफी गहरा और पानी से भरा होने के कारण रेस्क्यू में समय लगा।
शनिवार की देर शाम कुएं से युवक का शव बरामद किया गया। मुबारकपुर थानाध्यक्ष शशिमौली पांडेय ने बताया कि मृतक की पहचान उसके पास से मिले ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर रोहित शर्मा, निवासी उज्जैन (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आज़मगढ़। जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जैगहां-बिंदवल मार्ग पर गुरुवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार जैगहां गांव निवासी संजय कुमार सरोज (28) पुत्र चंद्रबली सरोज किसी काम से बिंदवल गया था और गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संजय सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में संजय को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।
]]>




आज़मगढ़। जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार की शाम एक हृदयविदारक हादसा हुआ। चलती ट्रेन के गेट पर खड़े होकर बाहर झांकना एक युवक को भारी पड़ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के छपरा जनपद के देरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत झिगुआ जगरनाथपुर गांव निवासी 27 वर्षीय संदीप सिंह रोजी-रोटी के सिलसिले में चेन्नई में रहता था। वह पिछले करीब एक माह से बीमार चल रहा था। तबीयत अधिक खराब होने पर वह अपने रिश्तेदार दिलीप सिंह (निवासी मोलनापुर, जनपद छपरा, बिहार) के साथ ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से घर लौट रहा था।
यात्रा के दौरान संदीप बार-बार ट्रेन के गेट पर जाकर बाहर देखने लगता था। गुरुवार की शाम करीब पांच बजे जब ट्रेन सठियांव रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, उसी दौरान वह गेट से सिर बाहर निकालकर देख रहा था। इसी बीच उसका सिर रेल लाइन के किनारे लगे खंभे से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि वह संतुलन खो बैठा और चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मुबारकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे की जानकारी रिश्तेदार दिलीप सिंह ने मृतक के परिजनों को दे दी है।
आज़मगढ़। जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की देर शाम एक सड़क हादसे में दो युवको की जान चली गई। खुटौली गांव के पास हुए इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दोंनो युवक टेंट हाउस लगाकर वापस लौट रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बिरादर गांव निवासी शशिकांत पुत्र रामचंद्र और उसका दोस्त प्रिंस पुत्र जगदीश टेंट हाउस लगाने का काम करते है। बताया जा रहा है कि एक ही बाइक से वह सोमवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे टेंट लगा कर दोनों जब वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी खुटौली गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान प्रिंस और शशिकांत की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के साथ विधिक कार्रवाई में जुट गई।
]]>आज़मगढ़। जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के कांखभार गांव में सोमवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के सिवान में एक युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए, वहीं पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
मिली जानकारी के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के कांखभार गांव निवासी 25 वर्षीय पिंटू शटरिंग का काम करता था। परिजनों के अनुसार पिंटू रविवार की रात घर में सोया था, लेकिन रात करीब 12 बजे शौच के लिए बाहर निकला और इसके बाद वापस नहीं लौटा। सोमवार की सुबह घर से लगभग 100 मीटर दूर गांव के सिवान में एक पेड़ से गमछे के सहारे उसका शव लटकता हुआ पाया गया।
खेत की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिंटू तीन बहनों में अकेला भाई था और उसके दो बेटियां हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।
]]>आज़मगढ़। जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के कांखभार बाजार में बृहस्पतिवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। भिड़ंत के बाद मैजिक वाहन का चालक अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार जीयनपुर थाना क्षेत्र के जम्मनपुर निवासी प्रेमचंद (21) बृहस्पतिवार दोपहर अपनी बाइक से दोहरीघाट की ओर गया था। देर रात घर लौटते समय रौनापार क्षेत्र के कांखभार बाजार के पास लाटघाट से दोहरीघाट की तरफ जा रही तेज रफ्तार मैजिक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने लाटघाट–जम्मनपुर के ग्राम प्रधान रामप्रताप सिंह को दी। थोड़ी देर बाद ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रौनापार थानाध्यक्ष मंतोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मैजिक चालक की तलाश की जा रही है।
]]>