आजमगढ़। जिले के थाना तरवां पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर महिला के  घर में घुसकर  दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

बीते  दस जून को दोपहर लगभग 12 बजे थाना तरवां क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया और विरोध करने पर गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने इस घटना की लिखित सूचना थाना तरवां को एक नवंबर को की। इस पर थाना तरवां में  कन्हैया चौहान पुत्र पल्टन चौहान सहित कुल तीन नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

बुधवार को थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार और उनकी टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर मेहनाजपुर–खरिहानी मुख्य मार्ग से वांछित अभियुक्त कन्हैया चौहान, निवासी ग्राम सिंहपुर बढ़यापार को  गिरफ्तार कर लिया।