आजमगढ़। जिले के थाना दीदारगंज पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
वादिनी ने अपनी पुत्री के स्कूल से लापता होने की सूचना दी थी। इस पर थाना दीदारगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में धारा 16/17 पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई, जिसमें आरोपी फरार चल रहा था।
शनिवार को उपनिरीक्षक अवधेश कुमार ने हमराह पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अंकित उर्फ अनिकेत पुत्र केशव निवासी महुआरा खुर्द, थाना दीदारगंज को महुआरा चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
