लखनऊ। प्रदेश में योगी सरकार के  निर्देश पर नियुक्ति विभाग ने एडीएम एडीएम वित्त और राजस्व अरविंद सिंह पर बड़ी कार्रवाई की है। नियुक्ति विभाग ने पीसीएस अरविंद सिंह को सस्पेंड कर दिया है। अरविंद सिंह का बिजनौर से देवरिया ट्रांसफर किया गया था। लेकिन, उन्होंने आदेश का पालन नहीं किया। उन्होंने जॉइन नहीं किया। इसको लेकर उन पर बड़ा ऐक्शन लिया गया है।

अरविन्द कुमार सिंह 2012 बैच के पीसीएस अफसर हैं। पिछले तीन साल से एडीएम एफआर के पद पर बिजनौर जिले में तैनात थे। 30 मई को अरविंद सिंह का बिजनौर से देवरिया तबादला हो गया था। नियुक्ति विभाग के आदेश के बावजूद उनका कुर्सी का मोह छूट नहीं रहा था। महीनेभर से ज्यादा समय बीतने के बाद भी वह देवरिया में ज्वाइन करने नही गए। नाफरमानी मामला फिर शासन तक पहुंचा। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया। योगी के निर्देश पर आज मंगलवार को नियुक्ति विभाग ने एडीएम एफआर अरविंद सिंह पर ऐक्शन लिया है। आदेश नहीं मानने पर अरविंद सिंह को सस्पेंड कर दिया गया।

बीते 30 मई को यूपी की योगी सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस और पीसीएस अफसर के तबादला किए थे। 10 अफसरों का फेरबदल हुआ था। इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई थी। इसी तबादले की सूची में एडीएम वित्त और राजस्व अरविंद सिंह का भी नाम था, जिनका तबादला बिजनौर से देवरिया किया गया था और उनके पद पर वन्या सिंह को तैनात किया गया था