रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। जिले बरदह थाना क्षेत्र के उसरगावां गांव के राजबहादुर सिंह उर्फ मंगल सिंह 80 वर्ष , जो पाही पर बने मकान में अकेले रहते थे, की शनिवार रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। यह वारदात उस समय हुई जब वह खेत के पास बरामदे में चारपाई डालकर सो रहे थे। घटना की जानकारी रविवार सुबह तब हुआ, जब ग्रामीण खेत की ओर गए और उन्हें लहूलुहान हालत में मृत पाया।

राजबहादुर की ससुराल गाजीपुर जनपद के सादियाबाद में है, जहां उनकी पत्नी और बच्चे रहते हैं। रोज की तरह शनिवार रात करीब नौ बजे वह गांव के घर से पाही पर पहुंचे थे। रात के अंधेरे में किसी ने सिर और कंधे पर वार कर उनकी जान ले ली।

सूचना मिलते ही बरदह थाना पुलिस, सीओ सिटी शुभम तोदी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। खबर पाकर उनकी पत्नी और बच्चे भी पहुंचे तो घर में कोहराम मच गया।

स्थानीयों के मुताबिक  मृतक का किसी से कोई विवाद  नहीं था। वही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटाने के साथ घटना की पड़ताल में जुटी हैं।