आज़मगढ़। मद्धेशिया समाज के कुलगुरु बाबा गणिनाथजी महाराज की भव्य शोभायात्रा रविवार को नगर अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में नगर में धूमधाम से निकली गई। झंडा पताका संग जुलूस में हर आम व खास समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कुलगुरु बाबा गणिनाथ जी महाराज की शोभा झांकी के समक्ष बड़ी संख्या में लोगों ने मत्था टेका।

एक लंबा विशाल जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों में भ्रमण करने के बाद पूजनोत्सव स्थल पर पहुंचा। जुलूस में बाबा गणिनाथ की दिव्य झांकी के अलावा जुलूस में शामिल कलाकारों की कला विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
इस अवसर पर मद्धेशिया वैश्य सभा के प्रदेश महासचिव रघुर गुप्ता ने कहा कि कुलगुरु संत बाबा श्रीगणिनाथ जी महाराज के जन्मोत्सव पर भव्य झांकी नगर में नगर अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में निकली गई है।

उन्होंने कहा कि बाबा गणिनाथ जी हर समाज व वर्ग के विकास व उत्थान का संदेश देते हैं। जिसके तहत मद्धेशिया समाज समेत पूरे वैश्य समाज के शैक्षणिक व सामाजिक समृद्धि के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। आपसी एकजुटता से सामाजिक व राजनीतिक ताकत तो बढ़ेगी किंतु समाज के युवाओं के शिक्षित होने से हम हर वर्ग में मजबूत होंगे।
