आजमगढ़।  प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा से “एक पौधा मां के नाम” अभियान के तहत आजमगढ़ जनपद में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों में पौधारोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर रविवार को चलाए गए इस विशेष अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए।

Oplus_0

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने बताया कि पौधारोपण केवल पर्यावरण के लिए नहीं, बल्कि हमारे समाज, प्रदेश और देश की सुंदरता और स्वच्छता के लिए भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम सभी को आगे बढ़कर पौधा लगाना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु और हरियाली मिल सके।

वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया ने कहा कि जब तक हम अपने आसपास, सड़क के दोनों किनारों और नदियों के किनारे पौधे नहीं लगाएंगे, तब तक वातावरण शुद्ध नहीं हो सकता। हर व्यक्ति को इसे एक जिम्मेदारी के रूप में निभाना चाहिए।

हरैया ब्लॉक में कंप्यूटर ऑपरेटर सुरेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें पौधा भेंट किया गया और बादाम का पौधा लगाया गया। कार्यालय सचिव सुनील सिंह ने ग्राम पंचायत देव पार में हुए पौधारोपण में भाग लिया।

बलवंत यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के सपनों को साकार करने हेतु सफाई कर्मचारी लगातार पौधा लगा रहे हैं और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम में राजवीर यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।