शाहजहांपुर। 14 महीने पहले ज‍िले में एक खेत में नर कंकाल मिला था। पुलिस अंधेरे में थी कि कौन मरा है, किसने मारा है…? डीएनए जांच की गई, सर्विलांस से सुराग खंगाले गए, क्राइम सीन के झोल दूर किए तो राजफाश हुआ। वो कंकाल क‍िसी और का नहीं बल्कि‍ नाबालिग छात्रा का था। इसका खुलासा कर द‍िया गया है।

बताया जा रहा है क‍ि नाबाल‍िग छात्रा की हत्या उसी के शिक्षक अमर सिंह ने की थी। शुक्रवार को पुलिस ने शिक्षक अमर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान आरोपित ने ये स्वीकार क‍िया है कि उसके छात्रा से करीबी संबंध थे लेक‍िन वह उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी। इसी कारण उसे मार दिया।

ये था मामला

आपको बता दें क‍ि 12वीं की एक छात्रा 30 नवंबर 2023 को स्कूल गई थी मगर घर लौटकर नहीं आई। पिता ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। पांच मार्च 2024 को गांव के बाहर गन्ने के खेत में किसानों ने एक कंकाल देखा। आशंका जताई गई कि कंकाल छात्रा का हो सकता है। कंकाल का डीएनए जांच कराया गया।

खंगाली गई छात्रा की कॉल ड‍िटेल

नवंबर 2024 में जांच रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि कंकाल कृषक की बेटी का था। एएसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि छात्रा के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली गई। इस दौरान जांच में पता चला कि शिक्षक अमर सिंह से उसकी लंबी बात होती थी। इसी आधार पर अमर सिंह से कई चरण में पूछताछ हुई।

क्राइम सीन क‍िया गया रिक्रिएटपूछताछ में श‍िक्षक ने कहा था क‍ि छुट्टी के 20 मिनट बाद स्कूल से निकला तो कुछ दूरी पर छात्रा अपने घर की ओर जाती दिखी थी। 26 नवंबर 2024 को क्राइम सीन रिक्रिएट कराया परंतु बयानों में विरोधाभास था। नौ जनवरी को दोबारा क्राइम सीन रिक्रिएट कराया गया। उस दौरान शिक्षक का बयान झूठा साबित हुआ।शिक्षक के अन्य बयान भी विरोधाभासीउस रास्ते पर किसी को दूर से देख पाना संभव ही नहीं था। शिक्षक के अन्य बयान भी विरोधाभासी होते गए। घटना वाले दिन दोपहर 2.18 बजे वह मोबाइल फोन बंद कर घर चला गया था। उसका फोन 3.30 बजे ऑन हुआ। उसने किसी को कॉल नहीं की, जबकि उसकी पत्नी अस्पताल में भर्ती थी।हत्याकांड के बाद तनाव में था श‍िक्षकएक सप्ताह से भर्ती पत्नी से वह दिन में कई बार फोन पर बात करता था, परंतु उस दिन एक बार भी कॉल न करने पर पुल‍िस को शक गहराया कि वह हत्याकांड के बाद तनाव में था। शुक्रवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एएसपी के अनुसार, छात्रा को मिर्गी के दौरे भी पड़ते थे।