आज़मगढ़। विश्व हिंदू रक्षा परिषद् के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष  गोपाल राय को छांगुर बाबा के गुर्गों द्वारा हत्या की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को श्याम सुंदर चौहान के नेतृत्व में सनातनी समर्थक सड़क पर  उतर कर विरोध प्रदर्शन किया।   और सीएम को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर गोपाल राय को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।

गौरतलब है कि बीते 24 जून को बलरामपुर जनपद के उतरौला गांव में गोपाल राय के नेतृत्व में छांगुर बाबा के ठिकाने पर छापेमारी की गई थी। इस दौरान छांगुर बाबा व उसके गुर्गों की भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की साजिशों का खुलासा हुआ। कार्रवाई के बाद प्रशासन ने उसकी अवैध कोठी को ध्वस्त किया और कई हिन्दू परिवारों की विधिवत घर वापसी कराई गई।

इन्हीं घटनाओं के बाद से विश्व हिंदू रक्षा परिषद् के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय को सऊदी अरब, पाकिस्तान और बलरामपुर के जावेद नामक व्यक्ति सहित कई स्रोतों से जान से मारने की धमकियाँ मिल रही हैं। एक धमकी सऊदी अरब के नंबर से कॉल द्वारा दी गई, जिसकी एफआईआर लखनऊ के गोमती नगर थाने में दर्ज है।

इस दौरान श्यामसुंदर चौहान ने कहा कि पूर्व में वाराणसी और जम्मू में भी गोपाल राय पर हमले हो चुके हैं। ऐसे में सरकार को तुरंत जेड श्रेणी की सुरक्षा देनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो जनआंदोलन किया जाएगा।