
रिपोर्ट:अरुण यादव
आजमगढ़। जिले गंभीरपुर थाने की पुलिस ने रविवार को दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी को उमरीश्री मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। वही मेंहनगर थाने की पुलिस ने रविवार को शादी का झांसा देकर एक युवती से यौन शोषण करने के आरोपी को जियासड़ बाजार से गिरफ्तार किया है।
दुष्कर्म का आरोपी संतोष सरोज गंभीरपुर थाना क्षेत्र के असाउर टिकर गांव का निवासी है। उसके खिलाफ पीड़िता ने 28 मार्च को थाना गंभीरपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि था कि 22 मार्च को शाम चार बजे आरोपी संतोष सरोज ने पीड़िता के घर में घुसकर उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

यौन शोषण करने वाले दो गिरफ्तार
आजमगढ़। मेंहनगर थाने की पुलिस ने रविवार को शादी का झांसा देकर एक युवती से यौन शोषण करने के आरोपी को जियासड़ बाजार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सागर सरोज उर्फ गोविंदा जहानागंज थाना क्षेत्र के डीहा गांव का निवासी है। उसके खिलाफ पीड़िता ने 23 मार्च को थाना मेंहनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी सागर दो वर्षों से उसे शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। 22 मार्च को रात नौ बजे आरोपी ने शादी से इन्कार कर दिया।

वहीं तहबरपुर थाने की पुलिस ने भी शादी झांसा देकर यौन शोषण करने वाले आरोपी को धनिया कुंडी से टीकापुर जाने वाली सड़क पर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अभिषेक निषाद रैसिंगपुर गांव का निवासी है। आरोप है कि अभिषेक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया।
