रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के थाना मुबारकपुर पुलिस ने किशोर के साथ हुए कुकर्म के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।
थानाध्यक्ष मुबारकपुर शशिमौली पाण्डेय के अनुसार, बुधवार को कस्बा जहानागंज निवासी एक व्यक्ति ने थाना मुबारकपुर में प्राथमिकी दर्ज कराई कि उसके नाबालिग पुत्र के साथ चार लोगों ने मिलकर अप्राकृतिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों की पहचान मुहम्मद अहमद पुत्र बदरूद्दीन, सलीम पुत्र रिजवान, जानु पुत्र मुमताज निवासीगण मोहल्ला कटरा तथा अरशद आजमी पुत्र असलम निवासी सईदनगर थाना मुबारकपुर आज़मगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 351(3) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया ।
प्रभारी निरीक्षक शशि मौलि पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 मुरारी मिश्र तथा उनकी टीम ने गुरुवार को करीब 11 बजे टड़िया मोड़ से तीन आरोपियों अरशद आजमी (20 वर्ष), मो. अहमद (19 वर्ष) एवं नावेद पुत्र अहमद रज़ा (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।
