आजमगढ़। यातायात माह नवम्बर का शुभारंभ शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन व सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।
एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गई। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
यातायात माह के अंतर्गत पूरे नवम्बर महीने में सड़क सुरक्षा, नियम पालन और जन-जागरूकता से जुड़ी कई गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर आजमगढ़ पुलिस ने अपील की कि लोग सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें , सुरक्षित चलें, सुरक्षित पहुँचें।
