आज़मगढ़। जिले के थाना जहानागंज पुलिस ने गोवध के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर एक मोटरसाइकिल को एमवी एक्ट में सीज किया । पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान न्यायालय में किया गया।
बीते तीन सितंबर को उ0नि0 शिवम त्यागी मय हमराह द्वारा 70 किलो प्रतिबंधित मांस दो बोरी में बरामद किया गया था। इस मामले में दो अज्ञात अभियुक्तों और एक मोटरसाइकिल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
मंगलवार को को उ0नि0 ओम प्रकाश यादव मय टीम ने सूचना पर अकबेलपुर की तरफ से जहानागंज की ओर आ रहे अभियुक्तों को पकड़ लिया। पुलिस ने कोल्हुखोर गाँव के मोड़ के पास से दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार अभियुक्त असफाक आलम उर्फ सोनू निवासी बरहतीर जगदीशपुर और असफाक अहमद उर्फ डब्लू निवासी शहीद नगर, कस्बा जहानागंज हैं। मोटरसाइकिल को एमवी एक्ट में सीज कर गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय में किया गया। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है।
