आज़मगढ़।  पुलिस ने दो  मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला थाना कप्तानगंज क्षेत्र का है। पीड़िता के परिजनों ने लिखित प्रार्थना पत्र के अनुसार उनकी नाबालिग पुत्री मंगलवार को शाम लगभग 05:00 बजे ग्राम बनहवां बागीचे में बकरी चराने गई थी। उसी समय दिनेश सिंह, पुत्र श्रीपाल सिंह, निवासी ग्राम वाजिदपुर, ने उससे छेड़खानी की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। इसके बाद थाना कप्तानगंज पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। मुखबिर की सूचना पर उ0नि0 रमेश चन्द्र सिंह मय हमराह टीम ने बुधवार को आरोपी दिनेश सिंह को मुखलिसपुर के पास भट्ठे से गिरफ्तार कर लिया।

दूसरा मामला थाना रौनापार का है, जिसमें पीड़िता ने आरोप लगाया कि अभियुक्त जामवन्त उर्फ जमालु, पुत्र देवनाथ, निवासी केवटहिया, ने कुछ वर्षों से शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में मारपीट करते हुए विवाह से इंकार कर दिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को आरोपी को करखिया मोड़ से गिरफ्तार किया।

दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।