रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़।जिले  के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के साल्हेपुर गांव में गुरुवार की रात छेड़खानी के विरोध करने पर बुजुर्ग की पिटाई से हुई मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपित त्रिपुरारी और अनुज राजभर को शेखमौली करतारपुर पंचायत भवन के पास रोड के किनारे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा को बरामद किया है। 

बताते चले कि साल्हेपुर गांव निवासी बिरजू राजभर (65) की पोती 9.00 बजे वर्तन धो रही थी उसी समय विपक्षी अनुज राजभर उसके साथ छेड़खानी की , जब वह चिल्लाने लगी तो वह भाग गया । इसके बाद पीड़िता के पिता ने  अपने घर अनुज राजभर को बुलाया और दो थप्पड मारा। इसी बात से नाराज होकर त्रिपुरारी राजभर पुत्र बालकिशुन, अनुज राजभर पुत्र बालकिशुन, कल्लू राजभर पुत्र बालकिशुन, रूग्द्दी देवी पत्नी बालकिशुन, जशवन्ती राजभर पुत्री बालकिशुन नि0गण ग्राम साल्हेपुर थाना जीयनपुर जपनद आजमगढ आवेदक के घऱ में घुसकर लाठी डण्डा ईट पत्थर से  मारपीट किए। इस मारपीट में पीड़िता के माता-पिता, उसके बाबा व दादी को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसमे पीड़िता के बाबा बिरजू गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना में पुलिस ने तहरीर के आधार पर त्रिपुरारी राजभर पुत्र बालकिशुन, अनुज राजभर पुत्र बालकिशुन ,कल्लू राजभर पुत्र बालकिशुन, रूग्द्दी देवी पत्नी बालकिशुन , जशवन्ती राजभर पुत्री बालकिशुन निवासीगण ग्राम साल्हेपुर थाना जीयनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।  

शनिवार को  उ0नि0 रतन सिंह पटेल मय हमराह घटना में शामिल दो आरोपियों त्रिपुरारी राजभर पुत्र स्व0 बालकिशुन और अनुज राजभर पुत्र स्व0 बालकिशुन निवासीगण ग्राम साल्हेपुर थाना जीयनपुर जनपद को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त डंडा को बरामद किया है।