रिपोर्ट: अरुण यादव
आज़मगढ़। जिले में अवैध असलहे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
थाना कंधरापुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। उपनिरीक्षक प्रशांत सिंह मय हमराह टीम के साथ चेवता मोड़ के पास पहुंचे, जहां विशौली निवासी कलीम पुत्र मारूल (उम्र करीब 28 वर्ष) को संदिग्ध स्थिति में देखकर रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर और एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। इसके आधार पर थाना कंधरापुर पर मुकदमा संख्या 228/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
दूसरी ओर, थाना मुबारकपुर पुलिस को भी इसी तरह की सफलता हाथ लगी। उपनिरीक्षक मुरारी मिश्र व उनकी टीम ने जामियाबाद मोड़ पर मदरसे वाली सड़क से समसुद्दीन पुत्र मोहम्मद अकरम (उम्र लगभग 23 वर्ष), निवासी भटपुरवा, थाना फूलपुर को संदेह के आधार पर रोका। तलाशी में उसके पास से भी एक तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। उसके खिलाफ थाना मुबारकपुर पर मु.अ.सं. 313/2025 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।
