आजमगढ़।  जिले में पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म और अपहरण के दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।

जानकारी के अनुसार, थाना फूलपुर क्षेत्र में बीते 5 मई को एक 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर जयहिन्द गौड पुत्र पप्पू उर्फ ओमप्रकाश, ग्राम युसुफपुर, थाना फूलपुर ने भगाया था। वादी की तहरीर पर थाना फूलपुर में  मुकदमा पंजीकृत किया । विवेचना पुलिस निरीक्षक दयानंद के निर्देशन में की गई, और पीड़िता के बयान के आधार पर धारा 64 बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी भी की गई।

पुलिस उपनिरीक्षक अनुराग पाण्डेय की टीम ने रविवार को सुबह 11 बजे सिकरौर बाजार से जयहिन्द गौड को गिरफ्तार किया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया

इसी तरह, थाना बरदह क्षेत्र में बीते 11 सितंबर को सुबह 4 बजे, 17 वर्षीय किशोरी को गौरव पुत्र राजेश, निवासी सेन्दुरी, थाना बरदह ने बहला-फुसलाकर भगाया। वादी की शिकायत पर थाना बरदह में मुकदमा  गौरव दर्ज किया गया।

पुलिस उपनिरीक्षक पुनीत कुमार श्रीवास्तव की टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को सुबह  दुलारगंज बाजार से  आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।