
रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के मुबारकपुर पुलिस ने चोरी की घटनाओं का अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी का माल व अवैध असलहा बरामद किया है।
बीते 13 अगस्त को जयचंद निवासी खुझिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11/12 अगस्त की रात उनके घर के सामने खड़ी पिकअप की बैटरी चोरी हो गई। मामले की विवेचना चौकी प्रभारी लोहरा उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव को सौंपी गई, जिसमें अभियुक्त सद्दाम पुत्र समसुद्दीन खान निवासी पठान टोली, थाना सिधारी का नाम सामने आया।
इसके अलावा, बीते 2 मई को थाना कोतवाली क्षेत्र के राजन गौड़ ने घर से मंगलसूत्र, पायल, अंगूठियां और ₹48,000 नकद चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर शशि मौलि पांडेय के निर्देशन में उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव मय टीम ने शाहगढ़–मुबारकपुर मार्ग पर ग्राम जमुड़ी के पास से अभियुक्त को पकड़ा। तलाशी में एक्साइड बैटरी, दो जोड़ी पायल सफेद धातु, एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है।
