रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़ । जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को दो बड़ी सफलताएँ मिलीं। निजामाबाद और सरायमीर थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अलग-अलग दबिश देकर दो अभियुक्तों को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में बरामदगी के बाद संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को जेल भेजा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध जारी अभियान के तहत थाना निजामाबाद थानां के उ0नि0 दिलीप आनन्द मय हमराह कांस्टेबल रुपेश पासवान एवं  अजय कुमार सिंह क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि मोलनहिया (कैथनिया) बाग मोलनापुर के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ मौजूद है।

त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मो. इरफान पुत्र सुबेदार निवासी तिग्गिपुर, थाना निजामाबाद बताया। जामा तलाशी में उसके पास से एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
अभियुक्त को विधिक अधिकार बताकर गिरफ्तार कर न्यायालय/जेल भेजा गया।

इसी अभियान के क्रम में थाना सरायमीर पुलिस ने भी अवैध हथियार रखने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

सोमवार को उ0नि0 पंकज यादव मय हमराह को मुखबिर से सूचना मिली कि कमालपुर मोड़ के पास एक संदिग्ध व्यक्ति तमंचा लिए खड़ा है।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी मो. हसन पुत्र मो. युनुस, निवासी मोहल्ला हैदराबाद थाना मुबारकपुर को पकड़ लिया।
उसके कब्जे से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।