रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़ । जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र स्थित अमौड़ा टोल प्लाज़ा के पास शुक्रवार देर शाम एक अनियंत्रित ऑटो पलट गया, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम करीब 6 बजे अमौड़ा टोल प्लाज़ा के पास आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर एक तेज रफ्तार ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो चालक बृजेश यादव 32 वर्ष पुत्र राजबली यादव निवासी हुसेपुर और धीरज यादव 21 वर्ष पुत्र तूफानी यादव निवासी सिंघड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल धीरज यादव शहर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत बताए गए हैं जो शुक्रवार की शाम ऑटो से घर लौट रहे थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।